Holi 2026: होली पर खूब पी ली है भांग या शराब? नशा उतारने में काम आएंगे ये 8 घरेलू नुस्खे!

Holi 2026 Remedies to get Rid of Hangover: होली पर अगर आपने भी भांग या अल्कोहल ड्रिंक कर लिया है, तो हैंगओवर उतारने के ये तरीके आपके बहुत काम आने वाले हैं।

Anmol ChauhanMar 04, 2026 03:36 pm IST
1/9

भांग और शराब का हैंगओवर उतारने के टिप्स

होली वाले दिन खाने-पीने का अपना अलग ही मजा है। इस दिन खूब पार्टियां होती हैं, जिनमें भांग पीना बड़ी आम बात होता है। वहीं कुछ लोग थोड़ी बहुत शराब भी पी लेते हैं। अब शौक-शौक में ड्रिंक कर तो लो लेकिन बाद में हालत बड़ी खराब हो जाती है। शाम को जब नशा हल्का होता हो तो सिरदर्द, चक्कर, मतली, चिड़चिड़ापन, ज्यादा प्यास लगना या मांसपेशियों में दर्द होने जैसे हैंगओवर के लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपने भी भांग या अल्कोहल ड्रिंक कर लिया है, तो हैंगओवर उतारने के ये तरीके आपके बहुत काम आने वाले हैं।

2/9

खूब नींबू पानी पीएं

भांग और शराब का नशा उतारने में नींबू सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ें, साथ में थोड़ी सी चीनी और नमक मिक्स करें और पी जाएं। नींबू विटामिन सी देता है, चीनी एनर्जी वापस लाती है और नमक इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करता है।

3/9

नारियल पानी रखेगा हाइड्रेट

नशा करने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में नारियल पानी जरूर पीएं। ये एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट बूस्टर है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ध्यान रखें एक साथ सारा नारियल पानी ना पीएं, बल्कि इसे सिप सिप करते हुए पीएं। काफी बेहतर महसूस होगा।

4/9

बिना दूध के अदरक वाली चाय

आप बिना दूध के अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं। अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो उल्टी, पेट दर्द और सिरदर्द जैसे हैंगओवर के लक्षणों में राहत देते हैं। ये शरीर को पहले से ज्यादा एक्टिव बनाने में भी मदद करता है।

5/9

घी का सेवन करना फायदेमंद

भांग का नशा उतारने में देसी घी भी काफी मददगार होता है। इससे नशे में होने वाली घबराहट और बेचैनी से राहत मिलती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। थोड़ा सा घी या मक्खन नशा उतारने में आगे कारगर माना जाता है।

6/9

जीरा पानी पीने से मिलेगी मदद

भांग या शराब के नशे के बाद जी मिचलाना बहुत कॉमन समस्या होती है। ऐसे में आप जीरा पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा जीरा पानी में उबाल लें, जब पानी की मात्रा आधी रह जाए तो चाय की तरह सिप-सिप कर के पीएं। ये पाचन में भी काफी मदद करता है।

7/9

खट्टे फलों का सेवन करें

नशा उतारने के लिए खट्टे फलों का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। आप संतरा, मौसंबी, अंगूर जैसी फल खा सकते हैं या इनका जूस भी पी सकते हैं। शरीर हाइड्रेट भी होगा एनर्जी भी बनी रहेगी।

8/9

हर्बल टी या ग्रीन टी पीएं

अगर आपके घर में हर्बल टी या ग्रीन टी है तो हैंगओवर उतारने में ये भी आपकी मदद कर सकती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिससे थकान, आलस से राहत मिलती है और पाचन भी बेहतर बना रहता है। ये बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं।

9/9

खूब सारा पानी पीएं और अच्छी नींद लें

हैंगओवर उतारने के लिए जितना हो सके बॉडी को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, जिससे टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाएं। इसके अलावा नींद लेना भी जरूरी है। हैंगओवर से होने वाले सिरदर्द और कमजोरी से राहत पाने का ये सबसे इफेक्टिव तरीका है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलHoli 2026: होली पर खूब पी ली है भांग या शराब? नशा उतारने में काम आएंगे ये 8 घरेलू नुस्खे!