Hindi News फोटो जीवन शैलीहोली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग

होली सुनते ही सुंदर रंगों के इंद्रधनुष का ख्याल आता है। होली का त्योहार एक तरफ अगर खुशी और उत्साह लेकर आता है तो दूसरी ओर होली खेलने के बाद रंग साफ करना भी एक समस्या होता है। कृत्रिम रंगों में मौजूद...

Aparajita
होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग1/12

holi color

होली सुनते ही सुंदर रंगों के इंद्रधनुष का ख्याल आता है। होली का त्योहार एक तरफ अगर खुशी और उत्साह लेकर आता है तो दूसरी ओर होली खेलने के बाद रंग साफ करना भी एक समस्या होता है। कृत्रिम रंगों में मौजूद रसायन नुकसानदेह होते हैं और विभिन्न किस्म की समस्याओं का कारण बनते हैं। होली में रंग खेलने से पहले किए गए ये उपाय आपको बाद में होने वाली त्वचा की परेशानियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग2/12

holi

इनमें त्वचा की गड़बड़ी, रंग खराब होना, जलन, खुजली और खुश्की आदि शामिल हैं। होली के रंग में मौजूद कठोर रसायन खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं और खुजली करने पर ये एक्जीमा का रूप ले सकते हैं, जो रंगों से होने वाली सामान्य प्रतिक्रिया है। रंग हटाने के लिए अपनी त्वचा को ज्यादा न रगड़ें। इससे ब्लिस्टर्स, रैशेज या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इसकी बजाय अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से गीला करके 10-15 मिनट छोड़ दीजिए। रंग अपने आप बहकर हल्का हो जाएगा। रूखे और कठोर साबुन की बजाय हल्के क्लिंजर का उपयोग करना सही रहेगा। प्राकृतिक और घरेलू क्लिंजर जैसे दूध और बेसन मिलाकर लगाने से भी रंग आराम से निकल जाएंगे।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग3/12

holi

त्वचा को अच्छी तरह साफ करने और शावर से निकलने के बाद बॉडी को सुखाने के लिए नर्म तौलिए का इस्तेमाल करें। इसके बाद अच्छा और पोषण देने वाला मॉइश्चराइजर लगाएं। लाली या ब्लिस्टर्स की स्थिति में कैलामाइन लोशन लगाया जा सकता है।

संबंधित फोटो गैलरी

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग4/12

people celebrating holi festival

मोटे कपड़े पहनें, जो आपके शरीर को जितना ज्यादा संभव हो, ढककर रखें। इस तरह अगर आप पर कोई ऐसा रंग लगाया गया जो त्वचा के लिहाज से खराब है तो यह त्वचा तक पहुंच ही नहीं पाएगा और संवेदनशील त्वचा सुरक्षित रहेगी।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग5/12

ladoo holi

सनस्क्रीन या बेबी ऑयल की एक मोटी परत त्वचा पर एक रक्षात्मक आवरण बनाएगी। इससे रंगों के लिए त्वचा में अंदर जाना मुश्किल हो जाएगा। यही नहीं, होली खेलने के बाद इससे रंगों को हटाना या त्वचा को साफ करना आसान होगा।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग6/12

rain in holi

रंग खेलने के लिए निकलने से पहले अपनी कोहनी और घुटनों पर वेसलिन या पेट्रोलियम जेली लगा लें। होली के रंग नाखून पर भी चढ़ जाते हैं। इसलिए नाखून पर पारदर्शी नेल पेन्ट लगा दें, ताकि रासायनिक रंग आपके नाखून में न फंसें। होठों पर भी वैसलीन जेली या लिप बाम रंग खेलने से पहले लगाना बेहतर होगा।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग7/12

people celebrating holi festival

बालों को रंगों के नुकसानदेह रसायनों से बचाने के लिए बालों में तेल लगाएं। इससे बाल धोने के दौरान भी रंगों को हटाने में सहायता मिलती है।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग8/12

holi 2018

अगर आप को एलर्जी है या रैशेज हो जाते हैं तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। जानकार की सलाह लेना अच्छा रहता है वरना रसायन आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग9/12

holi

आंखें सबसे नाजुक हैं, इसलिए आंखों की रक्षा के उपाय करें। होली खेलने के समय या तो ग्लेयर्स पहनें या फिर भरपूर पानी से आंखों को धोते रहें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी आंखें न रगड़ें।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग10/12

holi

ऐसे छुडाएं रंग शरीर से रंग छुड़ाने के लिए नींबू के छिलके का उपयोग कीजिए, क्योंकि इसमें ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण हैं। पर सुनिश्चित कीजिए कि ऐसा करने के बाद पूरे शरीर को मॉयश्चराइज करें।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग11/12

holi

रंग साफ करने के लिए गर्म पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह त्वचा में चिपकता है और रंगों को धोकर अलग करना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए ठंडे पानी का उपयोग करना चाहि।

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग12/12

people celebrating holi festival

ढेर सारा पानी पीएं और अपने शरीर तथा त्वचा को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि सूखी त्वचा में रंग ज्यादा समय तक बने रहते हैं। इसके अलावा तरल पदार्थों के सेवन से ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

6

अप्रैल में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, जरूर करें एक्सप्लोर

7

भानगढ़ किले से जीपी ब्लॉक, ये हैं भारत की सबसे डरावनी जगहें

7

स्किन और बॉडी से नहीं निकल रहा होली का रंग तो अपनाएं ये आसान टिप्स

8

खाली पेट इन पत्तों को खाने से मिलेंगे जादुई फायदे, सेहत होगी दुरुस्त

8

होली पार्टी में बीयर पीने का है प्लान?हैंगओवर से बचा सकती हैं ये टिप्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

होली 2019 : होली के रंगों में सराबोर होने से पहले जान लें यह टिप्स, फिर नहीं सताएंगे रंग

अगली गैलरीज