हरतालिका तीज पर नहीं रचाई मेहंदी? 10 मिनट में हाथों पर सजाएं हिना के ये 10 खूबसूरत डिजाइन

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। अगर आपने अब तक मेहंदी नहीं रचाई है, तो कुछ सिंपल पैटर्न आसानी से लगा सकती हैं।

Deepali SrivastavaSep 14, 2026 10:54 am IST
Follow us on Google News
1/11

हरतालिका तीज के लिए मेहंदी डिजाइन

हरतालिका तीज के खास दिन पर सुहागिन महिलाएं पूरा श्रृंगार करती हैं और तब भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करते हुए पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और शाम की पूजा के समय लाल साड़ी के साथ गहने और सुहाग का श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल होती है। लेकिन कई महिलाओं के काम के चलते मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है और अगर आप भी अब तक हाथों पर हिना नहीं रचा पाई हैं, तो दिन में सिर्फ 10 मिनट में आसान डिजाइन हथेली पर सजा लें। आधे घंटे में आपकी मेहंदी सूख जाएगी और आप शाम को मेहंदी वाले हाथों से पूजा कर सकेंगी। चलिए आपको 10 मिनट में लगने वाले 10 ट्रेंडी मेहंदी पैटर्न दिखाते हैं।

2/11

पत्ती वाली डिजाइन

अगर आपको ज्यादा मेहंदी लगानी नहीं आती है और हल्की डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो पत्ती वाली डिजाइन हथेली पर बनाएं और टिप्स को भर लें या वही डिजाइन रिपीट करें। इस पैटर्न को आप अपने हिसाब से बड़ा या छोटा बना सकती हैं।

3/11

कमल हिना डिजाइन

हथेली पर सबसे पहले कमल बनाइये और उसके किनारे गोला बनाकर डिजाइन बना लें। उंगलियों पर पत्तियों वाली डिजाइन बनाकर पैटर्न कंप्लीट करें। अगर कलाई पर लगाना चाहे, तो डिजाइन बना लें वरना स्किप करें।

4/11

फूल वाली मेहंदी

फूल वाली मेहंदी भी आप हाथों पर सजा सकती हैं। फ्रंट हैंड पर बीच में फूल बनाते हुए उंगलियों पर भी बेल बनाएं। कलाई पर लाइन में डिजाइन बनाएं और पैटर्न को कंप्लीट करें। ये डिजाइन आसानी से लग जाएगी और सुंदर दिखेगी।

5/11

सिंपल मंडला पैटर्न

मंडला मेहंदी पैटर्न हाथों को भरा हुआ लुक देता है और अगर आप ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं चाहती हैं, तो हल्की डिजाइन बनाएं। हथेली पर गोलाकार डिजाइन बनाएं और उंगलियों-कलाई पर जाली पैटर्न बनाकर डिजाइन पूरी करें।

6/11

कमल मेहंदी डिजाइन

बिल्कुल सिंपल और अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन चाहते हैं, तो हथेली के बीच में खूबसूरत सा कमल का फूल बनाएं और उससे जुड़ी हुई बेल उंगली तक लेकर जाए। बाकि उंगलियों की टिप्स को भरकर नीचे फूल वाली डिजाइन बना लें।

7/11

कमल मोटिफ मेहंदी डिजाइन

कमल के लुक में मोटा पैटर्न बनाते हुए डिजाइन की शुरुआत हथेली से करें और फिर छोटे-छोटे 4-पत्तियों वाले फ्लोरल डॉट्स को पूरे हाथ पर लगा लें। फिंगर टिप्स को कवर कर लें और उंगलियों और कलाई पर बेल बना लें।

8/11

फुल हैंड मंडला डिजाइन

इस डिजाइन में हथेली के बीच में एक गोल मंडला डिजाइन बनाई गई है। इसके बीच में छोटे-छोटे गोल घेरे हैं और चारों ओर सुंदर पंखुड़ियों का पैटर्न है। मंडला के ऊपर और नीचे नुकीले आर्च और बिंदी वाली रेखाएं बनाई गई हैं, जो डिजाइन को और खूबसूरत बनाती हैं। उंगलियों के ऊपरी पोरों को गहरा भरा गया है। पोरों के नीचे बारीक जाली और सीधी रेखाओं से ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाया गया है।

9/11

टेंपल मेहंदी डिजाइन

टेंपल पैटर्न को हथेली पर बनाएं और फिर किनारों पर फूल वाली डिजाइन बनाते हुए इसे कंप्लीट करें। उंगलियों के पोरों को भर लें और इस सिंपल डिजाइन को पूरा करें।

10/11

कमल-बेल डिजाइन

अगर थोड़ी सुंदर और पूरे हाथों पर भरी हुई डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो कमल बनाकर किनारे से बेल पैटर्न बनाएं। इस तरह की डिजाइन हाथों पर खूबसूरत लगेगी और आसानी से बन भी जाएगी।

11/11

साइड बेल पैटर्न

कलाई पर लाइनिंग वाली डिजाइन बनाएं और फिर साइड बेल बनाते हुए छोटी उंगली तक पैटर्न को लेकर जाएं। ये डिजाइन भी आसानी से बन जाएगी और सुंदर लुक देगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहरतालिका तीज पर नहीं रचाई मेहंदी? 10 मिनट में हाथों पर सजाएं हिना के ये 10 खूबसूरत डिजाइन