
हरतालिका तीज पर साड़ी पहनना चाहती हैं तो इस बार सिर्फ साड़ी के रंग पर नहीं, बल्कि पूरे लुक की स्टाइलिंग पर ध्यान दें। सही ब्लाउज, ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप आपके ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि तीज पर कैसी साड़ी पहनें, तो एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। (जरूरी नहीं कि आप किसी एक एक्ट्रेस का पूरा लुक कॉपी करें, अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग लुक्स से छोटी-छोटी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।)

2/7जेनेलिया देशमुख का साड़ी लुक उन महिलाओं के लिए अच्छा इंस्पिरेशन है, जिन्हें सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है। आप तीज के लिए मेहंदी ग्रीन कलर की साड़ी चुन सकती हैं और उसके साथ स्लीवलेस या छोटी आस्तीन वाला ब्लाउज पहन सकती हैं। लुक को ज्यादा भारी बनाने के बजाय बिंदी, झुमके और चूड़ियों से पूरा करें। बालों में हल्की वेव्स, ब्रेड या स्लीक बन भी अच्छा लगेगा। इस तरह लुक ट्रेडिशनल भी रहेगा और मॉडर्न भी।

3/7श्वेता तिवारी के साड़ी लुक्स से आप खूबसूरत और थोड़ा ग्लैमरस अंदाज का आइडिया ले सकती हैं। तीज के लिए चमकदार बॉर्डर या हल्के वर्क वाली साड़ी चुनें और इसे स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज के साथ पहनें। अगर साड़ी हैवी है, तो ज्वेलरी को बहुत ज्यादा ना बढ़ाएं। मेकअप में ग्लोइंग बेस, काजल और हल्की लिपस्टिक रखें। बालों को खुला छोड़ सकती हैं या फिर लो बन बनाकर उसमें गजरा लगाएं, तो ट्रेडिशनल लुक और भी सुंदर लगेगा।

4/7अगर आपको सिंपल और पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो रुपाली गांगुली के साड़ी लुक से आइडिया ले सकते हैं। साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनें और मांग में सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और झुमके जैसे ट्रेडिशनल एक्सेसरीज जोड़ें। बालों को सिंपल खुला छोड़कर या बन में बांधकर उसमें गजरा लगा सकते हैं। इस तरह का लुक खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा, जिन्हें बहुत ज्यादा मेकअप या हैवी स्टाइलिंग पसंद नहीं है।

5/7आलिया भट्ट के साड़ी लुक्स से आप मिनिमल और मॉडर्न स्टाइल का आइडिया ले सकती हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी साड़ी या ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो सिल्क की साड़ी चुनें और इसे सिंपल ब्लाउज के साथ पहनें। झुमकियां, छोटी बिंदी से लुक को खूबसूरत बना सकते हैं। बालों को खुला रखने या हल्के बन में बांधने का विकल्प चुनें। मेकअप को भी हल्का रखें, जिसमें नेचुरल बेस, काजल और न्यूड या गुलाबी लिपस्टिक शामिल हो। यह लुक दिन की तीज पूजा के लिए अच्छा रहेगा।

6/7अगर आपको तीज पर थोड़ा बोल्ड और ग्लैमरस ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो रुबीना दिलैक के साड़ी स्टाइल से आइडिया ले सकती हैं। आप ब्राइट रंग की साड़ी को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। साड़ी का रंग चटक है तो ज्वेलरी को थोड़ा हल्का रखें, ताकि पूरा लुक बहुत भारी ना लगे। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखने के साथ ग्लोइंग मेकअप, आईलाइनर और लिपस्टिक लगाएं। यह लुक तीज की शाम के लिए खासतौर पर अच्छा रहेगा।

7/7माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक्स हमेशा एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आते हैं। तीज के लिए आप उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर सिल्क, शिफॉन या हल्के फैब्रिक की साड़ी पहन सकती हैं। गले में हार, झुमके और चूड़ियां लुक को पूरा कर सकती हैं। ईयरिंग्स बड़े पहन रही हैं तो माधुरी की तरह नेकपीस स्किप भी कर सकती हैं। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखें या लो बन बनाएं।
