
हरतालिका तीज वाले दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर के सजती-संवरती हैं। अब तीज में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में कपड़े और ज्वैलरी की तैयारियां करने का सही समय है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी पहनती हैं, लेकिन साथ में कौन सी ज्वैलरी पहनें ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। अगर आपकी पहली तीज है या हर बार की तरह आप स्पेशल लुक चाहती हैं, तो हरतालिका तीज वाले दिन ये ज्वैलरी जरूर पहनें। आजकल क्या ट्रेंड में हैं, आइए डिटेल में जानते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/8हरतालिका तीज वाले दिन हाथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। इन्हें आप हेवी स्टेटमेंट गोल्ड बैंगल्स के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। सिंपल कांच की चूड़ियां काफी सुंदर लगती हैं और आजकल स्टोन वर्क वाली चूड़ियां भी ट्रेंड में बनी हुई हैं। आपको बस अच्छे बैंगल्स खरीदने पर ध्यान देना है।

3/8गले में एक सुंदर सा स्टेटमेंट नेकलेस आपके पूरे लुक को चेंज कर सकता है। कुंदन, पोलकी या टेम्पल ज्वैलरी में नेकलेस काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। इस तरह का नेकलेस साड़ी के साथ रॉयल लगता है। साथ में बस आप एक छोटा सा मंगलसूत्र डाल सकती हैं, बाकी ज्यादा लेयरिंग करने से बचें। वरना लुक ओवर भी लग सकता है।

4/8आजकल दोबारा से ओवरसाइज्ड झुमकों का चलन वापस आ गया है। अगर आप साड़ी के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं बड़े साइज के झुमके ट्राई कर सकती हैं। साथ में इयरचेन वाला डिजाइन भी खूबसूरत लगेगा। खासकर अगर आप बन बना रही हैं या बाल खुले रख रही हैं तो। हालांकि अगर ओवरसाइज्ड झुमके पहन रही हैं तो नेकलेस अवॉइड कर सकती हैं।

5/8तीज लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल रखना चाहती हैं तो नाक में एक छोटी सी नथ जरूर पहनें। आप अपनी गोल्ड की नथ पहन सकती हैं या मार्केट से आर्टिफिशियल स्टोन वाली सुंदर नथ भी खरीद सकती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ नथ पहनकर आपका लुक बड़ा ही सुंदर लगेगा।

6/8सिंपल पायल लेने की जगह आप तीज पर ये बिछिया से जुड़ी चेन वाली पायल पहन सकती हैं। ऐसे खास मौकों पर ये बहुत ही सुंदर लुक देती है। खासकर ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टोन में पायल आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसा एक पेयर आप अपने लिए ले सकती हैं।

7/8साड़ी के साथ सिर्फ ज्वैलरी ना पहनें, बल्कि अपने बालों को भी सजाएं। आप फूलों का गजरा लगाकर ब्रेड या बन बना सकती हैं। आजकल तो खुले बालों में गजरा लगाने का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। तीज वाले दिन साड़ी या लहंगे के साथ आप कुछ इस तरह का हेयरस्टाइल रख सकती हैं।

8/8तीज पर अपने लुक को स्टैंड आउट रखने के लिए आप मिनिमल हाथफूल भी पहन सकती हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में बने हुए हैं और देखने में भी बेहद सुंदर लगते हैं। मिनिमल में ही आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे, जिनमें चांद, फ्लोरल और घुंघरू डिजाइन काफी पॉपुलर हैं।
