बेल, फुल हैंड और मंडला…तीज के लिए सेव कर लें मेहंदी के ये 8 सिंपल डिजाइन, सुंदर दिखेंगे हाथ!

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों में लगाने के लिए मेहंदी के सुंदर डिजाइन खोज रही हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। फ्रंट हैंड और बैक हैंड दोनों के लिए यहां आपको मेहंदी के कई डिजाइन्स मिल जाएंगे। इनमें से आप कोई भी पसंद कर सकती हैं।

Anmol ChauhanSep 11, 2026 06:59 pm IST
Follow us on Google News
1/9

हरतालिका तीज के सुंदर मेंहदी डिजाइन

हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और पूरे सोलह शृंगार कर के तैयार होती हैं। इन्हीं सोलह शृंगार में अहम स्थान है मेंहदी का, जिसके बिना तीज त्योहार अधूरे माने जाते हैं। हरतालिका तीज पर आप भी हाथों में मेंहदी लगाने वाली हैं, तो यहां से सुंदर डिजाइन चुन सकती हैं। लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हम ये कलेक्शन आपके लिए ले कर आए हैं। सिंपल और सुंदर डिजाइन हैं, जिन्हें आप आराम से बना सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

बेल में बनाएं मेहंदी का सुंदर डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरे भरे हाथों वाली मेंहदी लगाना पसंद नहीं है, तो उस तरह की मिनिमल बेल हाथों में लगा सकती हैं। ये डिजाइन देखने में जितना सुंदर है, बनाने में उतना ही आसान भी है। थोड़ी बहुत मेंहदी लगाना जानती हैं तो आराम से इसे बना लेंगी।

3/9

कलीरे वाली मेंहदी डिजाइन

आजकल कलीरे वाली मेंहदी काफी ट्रेंड में बनी हुई है। नई नवेली बहू हैं या फिर तीज पर भरे हुए हाथ रचाना चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन बनाने में भी आसान होते हैं और ज्यादा हेवी भी नहीं लगते। आजकल की ब्राइड्स इस तरह की मेंहदी लगाना काफी पसंद कर रही हैं।

4/9

बैक हैंड पर बनाएं लोटस मेहंदी

बैक हैंड के लिए आप ये ट्रेंडी लोटस मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। बहुत ही प्यारा पेटर्न है और रचने के बाद तो और भी सुंदर लगता है। ऐसे मेंहदी के डिजाइन अपने आप में ही एक ज्वैलरी की तरह लगते हैं, इसलिए हाथों में सिर्फ चूड़ियां भी हों तो भी लुक काफी ग्रेसफुल आता है।

5/9

तीज स्पेशल मेंहदी लगाएं

हरतालिका तीज पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसे में आप तीज स्पेशल मेंहदी लगाने के लिए हाथों पर ये शिवलिंग वाला डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन थोड़ा थोड़ा कर के बनाएंगी तो आसानी से बन जाएगा। रचने के बाद तो और भी सुंदर लुक देगा।

6/9

फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी बनाएं

ये फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी काफी खूबसूरत लुक देगी। इसमें शेडिंग कर के पैटर्न बनाया जाता है, जो रचने के बाद भी बहुत सुंदर लगता है। कम समय में कोई मेंहदी का डिजाइन बनाना है, जो देखने में अच्छा लगे और आसान भी हो तो ये वाला पैटर्न आपके लिए बेस्ट रहेगा।

7/9

मोर वाला मेंहदी डिजाइन

भरे भरे हाथों वाली मेंहदी तीज जैसे स्पेशल मौके पर बढ़िया लगती है। ऐसे में आप ये मोर वाला सुंदर पैटर्न बना सकती हैं। ये पैटर्न बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं है और रचने के बाद तो काफी सुंदर लगता है। तीज पर हेवी साड़ी या लहंगा पहनने वाली हैं तो ये मेंहदी डिजाइन सेव जरूर कर लें।

8/9

ब्रेसलेट वाली बैक हैंड मेहंदी

बैक हैंड के लिए थोड़ा सिंपल और मॉडर्न सा मेंहदी डिजाइन चाहती हैं, तो ये ब्रेसलेट मेंहदी सेव कर सकती हैं। मुश्किल से 10 मिनट में ये डिजाइन बनाकर रेडी हो जाएगा और देखने में भी बड़ा सुंदर लगेगा। अगर आपको मेहंदी लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है तो ऐसे डिजाइन शुरुआत करने के लिए बढ़िया रहते हैं।

9/9

मिनिमल मंडला मेंहदी डिजाइन

आजकल मंडला मेंहदी काफी पसंद की जा रही है। एक तो ये सिंपल भी होती है और देखने में काफी क्लासी लुक देती है। आप भी फटाफट से तीज पर कोई मेंहदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ये मंडला डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। बहुत ही मिनिमल और स्टाइलिश लुक आएगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबेल, फुल हैंड और मंडला…तीज के लिए सेव कर लें मेहंदी के ये 8 सिंपल डिजाइन, सुंदर दिखेंगे हाथ!