मेहंदी के ये 8 डिजाइन हाथों पर लगते हैं बहुत सुंदर, हरतालिका तीज पर लगाने के लिए एक से बढ़कर एक पैटर्न

हरतालिका तीज के लिए हाथों पर खुद से मेहंदी लगाने वाली हैं तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन डिजाइन जो खुद से लगाने के लिए बहुत आसान हैं और रचने के बाद भी काफी सुंदर दिखते हैं। देखिए, मेहंदी के नए डिजाइन्स-

Avantika JainSep 12, 2026 11:36 am IST
Follow us on Google News
1/9

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

हरतालिका तीज आने वाली है और इस मौके पर महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी से सजाती हैं। इस मौके पर अगर आप खुद से मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां हम कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं। ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन हैं जो फ्रंट और बैक हैंड पर लगाए जा सकते है।

2/9

मोर बेल मेहंदी डिजाइन

हाथों पर मोर डिजाइन वाली बेल काफी सुंदर लगती है। शरुआत में फूल और जालीदार पैटर्न इस डिजाइन को खास बनाने का काम कर रहे हैं। फोटो क्रेडिट- mk_mehandi_artist

3/9

आसान मेहंदी डिजाइन

हाथों पर खुद से मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस पैटर्न को लगा सकती हैं। ये आसानी से बनने वाला डिजाइन है जिससे फ्रंट के हाथों को पूरी तरह से फिल किया जा सकता है। फोटो क्रेडिट- mk_mehandi_artist

4/9

सुंदर बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास समय कम है तो इस तरह के पैटर्न को हाखों पर लगा सकते हैं। इसे लागाना काफी आसान है, एक बार जब आप इसे लगाना शुरु करेंगे तो मिनटों में पूरी कम्पलीट कर सकते हैं। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

5/9

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन रचने के बाद काफी अच्छी लगती है। बेल पैटर्न में फ्रंट के हाथ को कवर करने वाला डिजाइन खोज रही हैं तो इस पैटर्न को चुनें। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

6/9

भरा हुआ आसान मेहंदी डिजाइन

तीज पर लगाने के लिए ये डिजाइन बेहतरीन है। इसे आप फ्रंट हाथों पर लगा सकते हैं। ये सुंदर डिजाइन रचने के बाद काफी अच्छा लगता है और लगाने में काफी आसान भी है। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

7/9

स्टाइलिश अरेबिक मेहंदी डिजाइन

हाथों पर स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन बहुत अच्छा दिखता है। कम समय में सुंदर डिजाइन लगाना है तो इस पैटर्न को चुनें। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

8/9

आसान मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन को फ्रंट और बैक दोनों में लगाया जा सकता है। इस डिजाइन में मोटी और बारीक लाइन का मिक्स है इसलिए ये दिखने में काफी अच्छा लगता है। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

9/9

फूलों वाला मेहंदी डिजाइन

फूलों वाला मेहंदी डिजाइन हाथों में काफी अच्छा लगेगा। पतले हाथ वाली महिलाएं इस डिजाइन को हाथों पर सजा सकती हैँ। फोटो क्रेडिट- des_ignerpriya

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमेहंदी के ये 8 डिजाइन हाथों पर लगते हैं बहुत सुंदर, हरतालिका तीज पर लगाने के लिए एक से बढ़कर एक पैटर्न