नए साल का स्वागत हर कोई पूरे जोश और उत्साह के साथ करना चाहता है। जिसके लिए कई लोग घर पर पार्टी रखते है तो कुछ लोग घर को सजाने पर अपना फोकस बनाए रखते हैं। अगर आप भी साल के पहले दिन ही अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देना चाहते हैं तो घर के आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंग-बिरंगे रंगोली डिजाइन। ये रंगोली डिजाइन लेटेस्ट होने के साथ नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं, नया साल मुबारक, नए साल की विशेज भी देखने वाले को देते हैं।
बच्चों को खुश करने के लिए आप इस तरह की खरगोश वाली रंगोली बना सकते हैं। जिसमें एक खरगोश ने अपने हाथों में वेलकम 2025 वाला एक हार्ट पकड़ा हुआ है। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आपको पेंसिल से जमीन पर अपनी पसंद का कार्टून बनाकर रंग भरने हैं।
क्रिएटिव रंगोली डिजाइन बनाना आसान नहीं होता है। ऐसे में आप चम्मच और इयरबड्स की मदद से भी इस तरह का रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
नए साल पर डिजाइनर रंगोली आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती है। यह डिजाइन बनाने के लिए आपको मेहनत जरूर लगेगी, लेकिन तारीफ भी खूब मिलेगी।
नए साल के मौके पर लोग घर के दरवाजे और आंगन में खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाते हैं और उस पर Happy New Year लिखते हैं। आप भी इस तरह का रंगोली डिजाइन घर के मुख्य दरवाजे पर बनाकर घर की रौनक को बढ़ा सकते हैं।
ये न्यू ईयर रंगोली डिजाइन ना सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए बीच में एक गोला बनाकर उस पर न्यू ईयर 2025 लिखकर किनारे में तीन बड़े फूल बनाने हैं। इन फूलों में आप अपनी पसंद का कोई भी रंग भर सकते हैं।
घर हो या ऑफिस का बरामदा, इस तरह की मोर शेप वाली मल्टी कलर रंगोली डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक मोर का पोर्ट्रेट बनाकर बीच में एक गोला बनाएं। गोल के आसपास पत्तियों बनाकर बीच में हैप्पी न्यू ईयर लिख दें।