होली खाने-खिलाने और खुशियां मनाने का त्योहार है। ऐसे में कुछ लोग आपसे दूर हैं या रूठे हैं तो यह अच्छा मौका है उन्हें खुश करने का। अगर आप अपना प्यार जताने के लिए अच्छा मैसेज खोज रहे हैं तो यहां से चुन सकते हैं। यहां हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत में 10 से ज्यादा शायरी, कोट्स और मैसेज हैं।
ऐसे मनाना होली का त्योहार पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार ये है मौका अपनों को गले लगाने का तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार वृन्दावन की सुगंध, बरसाने की फुहार राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार मुबारक हो आपको होली का त्योहार
निकलो गलियों में बना कर टोली, भिगा दो आज हर एक की झोली, कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली मुबारक हो आपको रंगों भरी होली होली की हार्दिक शुभकामनाएं
रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ, आज तो सारी गलती भूल जाओ, लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों, आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ। होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भर जाये आपकी झोली, आप सबको मेरी तरफ से हैप्पी होली
भगवान से यही कामना है हमारी, इस फागुन के रंगीन उत्सव पर आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएं, आप हंसते रहे ऐसे ही कोई दुख आपको छू भी न पाए। हैपी होली
चलो इस बार गले मिलकर सब गिले-शिकवे भुलाते हैं, सब मिलकर होली का त्योहार मनाते हैं। होली शुभ हो।
सर्वे सन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। होलिकापर्वणः शुभाशयाः
रङ्गोत्सवस्य शुभाशयाः! हर्षानन्दपूरितं जीवनं भवतु।
May this Holi bring you vibrant colours of joy, love, and prosperity! Wishing you a happy and safe Holi
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग में रंग तो दुनिया सारी। हैप्पी होली..