दोस्ती के दिन को खास बनाने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके, सालों साल याद रहेगा फ्रेंडशिप डे

आज यानी 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। दोस्ती के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए आप 7 तरीकों को अपनाएं।

Avantika JainAug 03, 2025 10:58 am IST
1/8

फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

दोस्ती उम्रभर का रिश्ता है। ये एक ऐसा कनेक्शन जिससे हमे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। परिवार के अलावा एक दोस्त ही ऐसा होता है जो मुश्किलों में साथ खड़ा होता है और हर छोटे-बड़े पल को यादगार बना देता है। हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है, आज यानी 3 अगस्त को दोस्ती के दिन को सेलिब्रेट करने और यादगार बनाने के लिए यहां बताए तरीकों को अपनाएं।

2/8

फोटो से स्टेटस करें अपडेट

कई बार छोटी-छोटी चीजें सामने वाले को काफी ज्यादा खुश कर सकती हैं। अगर आ उन लोगों में से हैं जो महीनों तक अपने स्टेट्स पर कुछ अपडेट नहीं करते हैं तो आज के दिन अपने दोस्त के साथ एक फोटो स्टेटस पर लगाएं। आपका ये एक छोटा काम दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

3/8

पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ें

कई बार कुछ दोस्त ऐसे बनते हैं जिनसे रिश्ता काफी गहरा हो जाता है, लेकिन फिर एक समय के बाद जब आप अपनी लाइफ में बिजी हो जाते हैं तो उन दोस्तों से बात बंद या कम हो जाती है। ऐसे में आज के दिन को यादगार बनाने के लिए पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ें।

4/8

दोस्तों के साथ करें पार्टी

दोस्ती के दिन को खास और यादगार बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी प्लान करें।

5/8

दूर रह रहे दोस्तों के साथ करें वर्चुअल पार्टी

अगर आप काम के सिलसिले में शहर से बाहर या फिर आपके दोस्त शहर में नहीं हैं तो फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए दूर रह रहे दोस्तों के साथ वर्चुअल पार्टी करें।

6/8

दोस्त से कॉन्टेक्ट करें

फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के लिए उन दोस्तों से बात करें जिससे आपका कॉन्टेक्ट टूट गया हो।

7/8

आभार व्यक्त करें

अपने बेस्ट फ्रेंड के प्रति आभार व्यक्त करें। ऐसा करके आपके दोस्त को काफी खुशी मिलेगी। आभार व्यक्त करने के तरीके को खास बनाने के लिए एक कागज पर अपने हाथों से मैसेज लिखें।

8/8

गिफ्ट दें

अपने खास दोस्त को स्पेशल महसूस करवाने के लिए उन्हें एक तोहफा दें। आप कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी दोस्त के लिए बनवा सकते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलदोस्ती के दिन को खास बनाने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके, सालों साल याद रहेगा फ्रेंडशिप डे