
सोने की अंगूठी एक ऐसी ज्वैलरी है, जो डेली वियर से ले कर किसी खास ओकेजन के लिए परफेक्ट रहती है। आप ज्यादा ज्वैलरी पहनना बेशक पसंद ना करती हों, उंगली में एक सुंदर सी अंगूठी पहन लें तो पूरा लुक खास बन जाता है। आने वाले त्योहारों पर अगर आप भी गोल्ड की रिंग बनवाने की सोच रही हैं, तो यहां दिए गए डिजाइंस एक बार जरूर देख लें। यहां भारी से ले कर लाइटवेट तक, सुंदर डिजाइन मिल जाएंगे। इन्हें आप रोजाना से ले कर किसी पार्टी-फंक्शन में पहन सकती हैं। यहां हम आपके लिए फैंसी आइडियाज ले कर आए हैं। आइए देखते हैं- (All Images Credit- Pinterest)

2/9गोल्ड रिंग में आप इस तरह का फ्लॉवर पैटर्न भी बनवा सकती हैं। इस तरह की रिंग बहुत ज्यादा भारी नहीं है, लेकिन इसका लुक काफी सुंदर आता है। आप इसे डेली वियर से ले कर शादी-फंक्शन में पहन सकती हैं। ये डिजाइन काफी डिटेलिंग वाला है, जो ट्रेडिशनल वियर के साथ काफी फैंसी लगता है।

3/9गोल्ड में बैंड स्टाइल रिंग भी आप बनवा सकती हैं। डेली वियर से ले कर किसी खास ओकेजन के लिए भी ये परफेक्ट रिंग रहेगी। बहुत ज्यादा हेवी नहीं है, लेकिन पहनने के बाद थोड़ा काफी भरा भरा लुक देता है। आने वाले त्योहारों पर पहनने के लिए आप ये नया स्टाइल कर सकती हैं।

4/9इस तरह की रिंग काफी मॉडर्न और यूनिक लुक देगी। इस डिजाइन की खासियत है कि इसे आप हर तरह के आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। डेली वियर में पहनने के लिए भी आप बनवा सकती हैं। थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए भी इस तरह की रिंग एक अच्छा ऑप्शन है।

5/9ऐसे डिजाइन ढूंढ रही हैं जो पारंपरिक लगने के साथ-साथ मॉडर्न दिखें, तो इस तरह के ब्रेडेड पैटर्न में भी रिंग बनवा सकती हैं। बहुत ही ज्यादा फैंसी डिजाइन लगता है। इस डिजाइन की रिंग आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं।

6/9अगर आप थोड़ी लाइटवेट रिंग बनवाना चाहती हैं, तो ये एक ऑप्शन भी काफी अच्छा रहेगा। डेली वियर में ऐसे डिजाइन खूब फैंसी लगते हैं। इसमें खूबसूरत सा स्टोन वर्क भी है, जिससे ओवरऑल रिंग और भी ब्यूटीफुल लगती है।

7/9थोड़ा हैवी डिजाइन ढूँढ रही हैं, तो ये वाली रिंग बनवा सकती हैं। देखने में काफी ज्यादा स्टाइलिश है और ट्रेडिशनल लुक भी पूरा मिल रहा है। हालांकि ये लाइटवेट ही रहती है, इसलिए बजट में ही आप इसे बनवा सकती हैं। साड़ी या हेवी सूट के साथ बहुत अच्छा लुक आएगा।

8/9इस तरह की गोल्ड डिजाइनर रिंग काफी फैंसी लगती है। थोड़ी हेवी है, लेकिन अगर हाथ में ये पहन लें तो फिर कोई दूसरी ज्वैलरी पहनने की नीड नहीं होती। एक ऐसी स्टेटमेंट गोल्ड रिंग आपको बनवा ही लेनी चाहिए, काफी सारे शादी फंक्शन और त्योहारों का काम निपट जाता है।

9/9स्टोन वर्क में गोल्ड रिंग काफी ज्यादा सुंदर लगती है। ये बहुत ही सुंदर कॉम्बिनेशन लगता है। हाथों में ये बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देती है। इसके स्टोन वर्क अंगूठी को थोड़ा पार्टी या फंक्शन वाला लुक देता है, जिससे ओवरऑल लुक भी काफी क्लासी आता है।
