गोल्ड की चेन वाले मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं मॉडर्न बहुएं! करवाचौथ के लिए सेव करें 8 डिजाइन

करवाचौथ और आने वाले बाकी त्योहारों के लिए मंगलसूत्र बनवाने की सोच रही हैं, तो ये डिजाइन सेव कर सकती हैं। आजकल पतली गोल्ड चेन वाले मंगलसूत्र महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। आप भी देखें क्या है ट्रेंड।

Anmol ChauhanOct 15, 2026 07:34 pm IST
Follow us on Google News
1/9

गोल्ड चेन वाले गोल्ड के मंगलसूत्र

मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं का खास गहना होता है। ये पति-पत्नी के खूबसूरत और अटूट रिश्ते का प्रतीक होता है। इसलिए शादी के बाद महिलाएं मंगलसूत्र जरूर पहनती हैं। खासकर करवाचौथ या कोई तीज-त्योहार हो तो एथनिक वियर के साथ ये भी जरूर पहना जाता है। समय के साथ मंगलसूत्र के डिजाइन में भी बदलाव आया है। आजकल गोल्ड की पतली चेन वाले मंगलसूत्र काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां हम आपके साथ सोने के मंगलसूत्र के कुछ फैंसी डिजाइन शेयर कर रहे हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

चेन और काले मोतियों वाला डिजाइन

गोल्ड की चेन में काले मोतियों वाला ये मंगलसूत्र देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। डेली वियर में पहनने के लिए ये डिजाइन बढ़िया ऑप्शन है। ऐसे मंगलसूत्र आप कहीं आने-जाने में भी आराम से पहन सकती हैं। थोड़ा सा हैवी लुक भी मिल जाता है।

3/9

स्टोन वर्क वाला सुंदर पेंडेंट

स्टोन वर्क वाले पेंडेंट के साथ मंगलसूत्र बेहद ही खूबसूरत लगता है। पतली सी गोल्ड चेन के साथ स्टोन पेंडेंट का कॉम्बिनेशन आपके हर आउटफिट के साथ पेयर हो जाएगा। अगर आप ऐसा मांगसलूत्र ढूंढ रही हैं, जो लाइटवेट भी हो और देखने में भी डिजाइनर लगे तो ये चुन सकती हैं।

4/9

फ्लोरल पेंडेंट वाला मंगलसूत्र

मिनिमल मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं तो स्टोन वर्क वाला ये फ्लोरल पैटर्न पेंडेंट चुन सकती हैं। ये बहुत ही लाइटवेट है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है। ऑफिस जाती हैं तो इस तरह का मंगलसूत्र डेली वियर में पहन सकती हैं।

5/9

हार्ट शेप वाला पैटर्न चुनें

ये मिनिमल हार्ट शेप पेंडेंट भी काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। पतली सी चेन और छोटे से पेंडेंट वाला ये डिजाइन काफी लाइटवेट है और कम बजट में बन जाएगा। अगर आप स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं तो ये मंगलसूत्र आपको पसंद आएगा।

6/9

हेवी लुक के लिए ये चुनें

मंगलसूत्र थोड़ा हेवी में हो तो आराम से साड़ी या हेवी सूट के साथ वियर किया जा सकता है। खासकर त्योहारों पर पहनने के लिए ये बेस्ट रहता है। अगर आप भी खास मौकों के लिए ही मंगलसूत्र बनवाने की सोच रही हैं, तो ये अट्रैक्टिव डिजाइन अच्छी चॉइस हो सकता है।

7/9

अट्रैक्टिव मंगलसूत्र डिजाइन

थोड़ा सा यूनिक और मॉडर्न मंगलसूत्र बनवाना चाहती हैं तो ये वाला डिजाइन सेव कर सकती हैं। इसका स्टोन वर्क वाला पेंडेंट काफी खूबसूरत है, साथ ही पतली सी गोल्ड की चेन में काले मोती का अरेंजमेंट भी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

8/9

डायमंड शेप वाला पेंडेंट

डायमंड शेप में स्टोन वर्क वाला ये खूबसूरत पेंडेंट एक अच्छी चॉइस हो सकता है। ये काफी लाइटवेट है और डेली वियर में पहनने के लिए परफेक्ट है। आजकल की मॉडर्न बहू हैं और हैवी ज्वैलरी पसंद नहीं करतीं, तो ये मंगलसूत्र आपके लिए बढ़िया रहेगा।

9/9

लाइटवेट में ये डिजाइन बनवा सकती हैं

मंगलसूत्र का ये डिजाइन भी काफी अट्रैक्टिव और मॉडर्न है। खासकर इसका पेंडेंट इतना खूबसूरत है कि हर किसी की नजर इसी पर जाएगी। अगर आप हल्के में ऐसा मंगलसूत्र चाहती हैं, जो पार्टी वियर में आराम से पहन सकें तो ये वाला डिजाइन बनवा सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगोल्ड की चेन वाले मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं मॉडर्न बहुएं! करवाचौथ के लिए सेव करें 8 डिजाइन