
डेली वियर के लिए ज्यादातर गर्ल्स या महिलाएं ऐसी ज्वैलरी पसंद करती हैं, जो सिर्फ दिखने में ही स्टाइलिश ना हो बल्कि लाइटवेट और कंफर्टेबल भी हो। बाली ईयरिंग्स कुछ ऐसी ही हैं। ये हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइलिश लगते हैं, साथ ही पता भी नहीं चलता कि कानों में कुछ पहना भी है। छोटी बच्चियों को इसलिए बाली ईयरिंग्स की पहनाएं जाते हैं, क्योंकि इनसे कानों में बड़ा कंफर्ट रहता है। अगर आप भी अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए बाली ईयरिंग्स बनवाने की सोच रही हैं, तो एक बार ये फैंसी डिजाइंस देख सकती हैं। आजकल ऐसी ही डिजाइन ट्रेंड में बने हुए हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9ये सिंपल-प्लेन क्लासिक बाली ईयरिंग्स देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल, इन्हें आप हर किसी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। काफी लाइटवेट में आपको सुंदर से ईयरिंग्स मिल जाएंगे। डेली वियर के लिए तो ये एकदम परफेक्ट हैं।

3/9बाली में छोटा सा स्टोन लटकता हुआ बड़ा प्यारा लगेगा। इस तरह का डिजाइन आपकी फेस शेप को अच्छा दिखाता है और फीचर्स को एन्हांस कर देता है। डेली वियर के लिए इससे अच्छा डिजाइन भला क्या हो सकता है, सिंपल भी है और साथ ही स्टाइलिश भी।

4/9थोड़ा यूनिक लुक चाहती हैं तो इस तरह के डबल लेयर्ड बाली ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। ये आजकल काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। ये डिजाइन डेली वियर के हिसाब से परफेक्ट रहते हैं। इनमें आप स्टोन वर्क वाला या प्लेन गोल्ड डिजाइन चुन सकती हैं, हर तरह के आउटफिट के साथ क्लासी लगेगा।

5/9अगर आप डेली वियर में ज्यादातर सूट साड़ी जैसे एथनिक आउटफिट पहनती हैं, तो इस तरह के झुमकी बाली ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। ये आपको प्रॉपर पंजाबी कुड़ी वाला लुक देंगे। ये देखने में थोड़े हैवी लग सकते हैं, लेकिन होते नहीं हैं। डेली वियर के लिए आप थोड़े छोटे साइज में इन्हें बनवा सकती हैं, लुक भी परफेक्ट आएगा।

6/9इस तरह के ब्रॉड डिजाइन में बाली काफी ज्यादा फैंसी लगती हैं। इनपर सुंदर सी डिटेलिंग हो तो डिजाइन और भी बढ़िया लगता है। इस तरह के ईयरिंग्स आपको रोज रोज बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। कहीं बाहर भी जा रही हैं, तो आराम से इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

7/9इस तरह की लटकन वाली बाली ईयरिंग्स हर फेसशेप पर काफी सुंदर लगती है। बेस्ट बात है कि हर तरह के आउटफिट के साथ चल जाएंगी। छोटी बच्ची के लिए लेनी है या फिर अपने लिए ही कोई सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव डिजाइन ढूंढ रही हैं, जो ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

8/9डबल लेयर डिजाइन में ही कुछ इस तरह की बाली काफी ज्यादा सुंदर लगेंगी। ये भी हर फेस शेप पर अच्छी लगती हैं। आप ऑफिस जाती हों या कॉलेज; या फिर घर पर डेली वियर में पहनने के लिए गोल्ड ईयरिंग्स लेने की सोच रही हों तो ये डिजाइन बनवा सकती हैं।

9/9इस तरह का लीफ शेप वाला अट्रैक्टिव डिजाइन आपके ज्वैलरी कलेक्शन में होने ही चाहिए। ये डिजाइन ऐसा है कि हर कोई आपसे पूछने वाला है कि कहां से बनवाया। बेस्ट बात है कि ये भी लाइटवेट है और हर किसी आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
