
अक्षय तृतीया के खास दिन पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से धन, समृद्धि और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह दिन लक्ष्मी माता और कुबेर की कृपा का दिन है। इस दिन लोग अपने लिए सोने का कोई सामान लेते हैं या किसी को तोहफे में भी दे सकते हैं। घर की बेटी के लिए आप भी सोने की छोटी बालियां ले सकती हैं। अगर इस साल अक्षय तृतीया के खास मौके पर अपनी बिटिया के लिए सोने की बालियां खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां कुछ खूबसूरत डिजाइन्स देख सकते हैं। ये बालियां 1 ग्राम सोने में बन जाएंगी और ज्यादा महंगी नहीं पड़ेंगी।

2/9गोल शेप वाली लटकन बाली इन दिनों चल रही हैं, ये साइज में छोटी होती है और पहनने में कंफर्टेबल भी। बिटिया स्कूल-कॉलेज जाती हैं, तो इस तरह की बाली परफेक्ट हो सकती है।

3/9आजकल बाली में नए पैटर्न और डिजाइन्स आने लगे हैं, जो देखने में स्टाइलिश लगते हैं। आप बेटी के लिए स्प्रिंग स्टाइन डिजाइन चुन सकते हैं। ये मॉडर्न लुक देंगे।

4/9बाली पैटर्न में ही झुमकी-स्टाइल हूप्स ईयरिंग्स आप बिटिया के लिए खरीद सकते हैं। ये ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक देंगे। साइज में ये छोटे होते हैं।

5/9बेटी को हल्की चीजें पहनना पसंद हैं, तो बाली भी सिंपल ही रखें। सिंपल गोल बाली डिजाइन में नीचे छोटे बूटी लटक रहे हैं। ये छोटे और आरामदायक होंगे।

6/9गोल रिंग बाली भी आप बेटी के लिए ले सकती हैं। इनका साइज छोटा होता है और नीचे छोटा पेंडेंट/लटकन होने की वजह से ये डेली वियर और लाइट ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट होते हैं।

7/9गोल रिंग में बॉल हूप वाली बाली भी बिटिया के लिए परफेक्ट डिजाइन होगी। रोजाना पहनने के लिए इस तरह के पैटर्न सुंदर लगते हैं।

8/9बेटी को मॉडर्न स्टाइल में बाली दिलाना चाहती हैं, तो स्टड ईयरिंग्स लुक में बाली खरीदें। ये डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगे और देखने में आकर्षक लुक देंगे।

9/9टॉप्स पैटर्न बाली भी कानों की शोभा बढ़ा देंगी और बेटी को डेली पहनने में कंफर्टेबल भी रहेंगी। ये बाली स्टाइलिश दिख रही है। इसे कैरी करना भी आसान है, ये टॉप्स वाले पैटर्न में है।
