
वर्किंग महिलाएं आजकल गले की बजाय हाथों में मंगलसूत्र पहनना पसंद करती है। जिसे ब्रेसलेट मंगलसूत्र बोलते हैं। गोल्ड एंड डायमंड से बनी डेली वियर डिजाइन खूबसूरत दिखती हैं और हाथों पर सुहाग निशानी के तौर पर लेडीज के बीच काफी पसंद की जाती है। आप भी अगर बनवाना चाहती हैं ऐसे ब्रेसलेट तो यहां देखें 7 डेलीवियर के लिए ब्रेसलेट मंगलसूत्र की डिजाइन। ( सभी फोटो साभार-Pintrest)

2/8डबल लेयर डिजाइन में बनी ब्रेसलेट मंगलसूत्र की डिजाइन खास है। इस के बीच-बीच में छोटे-छोटे लटकन जोड़े गए हैं जिनमे कलरफुल स्टोन को स्टिक किया गया है। जो खूबसूरत दिख रहे।

3/8काली मोतियों के मगंलसूत्र के साथ चेन की एक लाइन और अटैच की गई है। जो इसे डेलीवियर में पहनने के लिए खास बना रही है। साथ में दो छोटे फूल लटकन में इसे अट्रैक्टिव दिखा रहें।

4/8ये डिजाइन यूनिक और अट्रैक्टिव दोनों दिख रही है। जिसमे एक साइड काली मोतियों को पिरोया गया है और दूसरी तरफ गोल्ड के साथ स्टोन का काम है। इस तरह की डिजाइन इसे मंगलसूत्र के साथ एक तरफ से ब्रेसलेट की डिजाइन दे रहा है।

5/8अगर आप डायमंड में ब्रेसलेट बनवाना चाहती हैं तो बीच का हल्का फूल आपके बजट में आसानी से फिट हो सकता है। जिसके साथ आप सिंपल मंगलसूत्र की लड़ियों को जोड़कर ब्रेसलेट बनवा सकती हैं।

6/8गले के लॉकेट की तरह ब्रेसलेट में भी आप गोल्ड से छोटा सा फ्लावर बनवाकर उसे मंगलसूत्र की लड़ी में पिरोकर पहनें। ये खूबसूरत भी दिखेगा और आपके बजट में भी बनकर तैयार हो जाएगा।

7/8अगर आप थोड़ा स्पेशल डिजाइन चाहते हैं तो इस तरह हाफ एंड हाफ डायमंड एंड स्टोन के साथ काली मोतियों की लड़ियों को पिरोकर ब्रेसलेट रेडी करवा सकती हैं।

8/8डायमंड में ब्रेसलेट पहनने की ख्वाहिश है तो इस तरह की हटके डिजाइन को बनवा लें। हाथ खूबसूरत दिखेंगे।
