आजकल ट्रेंड में हैं फ्रंट हुक वाले ब्लाउज! सिलवाने की सोच रहीं तो यहां देखें 8 फैंसी डिजाइन

Blouse Designs: आजकल फ्रंट हुक वाले ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड में बने हुए हैं। ये ना सिर्फ पहनने में आसान होते हैं, बल्कि देखने में भी काफी स्टाइलिश और बोल्ड लुक देते हैं। आप भी ब्लाउज सिलवाने की सोच रही हैं, तो ये फैंसी पैटर्न ट्राई कर सकती हैं।

Anmol ChauhanApr 23, 2026 04:29 pm IST
1/9

फ्रंट हुक में बनवाएं स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

आजकल ब्लाउज डिजाइन में जितनी वैरायटी देखने को मिल रही हैं, महिलाएं उतना ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर रही हैं। इन्हीं ट्रेंड्स में से एक है फ्रंट हुक ब्लाउज डिजाइन्स, जो इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं। जहां पहले ब्लाउज की बैक साइड पर हुक अटैच कराएं जाते हैं, वहीं आज फ्रंट साइड पर अटैच कराएं जाते हैं। ये पहनने में तो आसान होते ही हैं, साथ ही लुक को काफी मॉडर्न और स्टाइलिश टच भी देते हैं। अगर आप भी अपने साड़ी लुक को थोड़ा अलग और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

स्वीटहार्ट नेकलाइन में बनवाएं ब्लाउज

ब्लाउज के फ्रंट में हुक अटैच करा रही हैं तो स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये नेकलाइन काफी ज्यादा फेमिनिन और स्टाइलिश लुक देती है। आप अपने कंफर्ट के हिसाब से नेकलाइन को थोड़ा डीप रख सकती हैं, काफी बोल्ड लुक मिलेगा।

3/9

डिजाइनर पफ स्लीव्स बनवाएं

स्लीव्स के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट कर के आप ओवरऑल ब्लाउज को डिजाइनर लुक दे सकती हैं। चाहें तो ये फैंसी पफ स्लीव्स बनवा लें, डेली वियर के लिए भी काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश रहती हैं। कहीं आने जाने के लिए स्पेशल साड़ी तैयार कर रही हैं, तो स्लीव्स पर लेस भी लगवा सकती हैं।

4/9

वी नेकलाइन वाला स्टाइलिश पैटर्न

वी नेकलाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। आप इस तरह से स्लीवलेस में वी नेकलाइन स्टिच करा सकती हैं। डेली वियर के लिए कॉटन के ऐसे ब्लाउज एकदम परफेक्ट रहेंगे। ऑफिस जाती हैं तो ये डिजाइन स्टिच करा सकती हैं, काफी फॉर्मल और पॉलिश्ड लुक मिलेगा।

5/9

क्लोज नेकलाइन में स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन

ऑफिस के फॉर्मल लुक के लिए ये वाला डिजाइन भी एकदम परफेक्ट रहेगा। खासतौर से कॉटन की साड़ियों के साथ ये वाला डिजाइन काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लगता है। डेली वियर के थोड़े से सिंपल और मोडेस्ट पैटर्न ढूंढ रही हैं, तो इसे स्टिच कराना एक परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।

6/9

गोटा लेस लगवाकर बनाएं फैंसी ब्लाउज

सिंपल ब्लाउज को हेवी लुक देने के सबसे बढ़िया तरीका है कि आप उसपर कुछ इस तरह से गोटा लेस अटैच करा लें। ये आपके सिंपल ब्लाउज पीस को एकदम डिजाइनर लुक देगा। अगर आपकी साड़ी सिंपल है, तो इस तरह के डिजाइन बनवाकर बैलेंस कर सकती हैं।

7/9

कॉलर वाला पैटर्न बनवाएं

सिंपल में ही ये कॉलर नेकलाइन भी काफी अच्छी लगेगी। डेली वियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। खासतौर से कॉटन की साड़ी के साथ ऐसे फॉर्मल डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। ऑफिस जाती हैं तो इस टाइप के ब्लाउज आपके वॉर्डरोब का हिस्सा होने ही चाहिए।

8/9

स्टाइलिश नेकलाइन स्टिच कराएं

ये नेकलाइन काफी ज्यादा यूनिक और अट्रैक्टिव है। सिंपल से हटकर थोड़ा डिजाइनर लुक चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। इस डिजाइन को आप अपनी डेली वियर से कर स्पेशल ओकेजन वाली साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। काफी फैंसी लुक आएगा।

9/9

डिजाइनर ब्लाउज स्टिच कराएं

फ्रंट हुक वाले पैटर्न में ये एक डिजाइनर ब्लाउज पीस तो आपके पास होना ही चाहिए। थोड़ा सी हैवी एंब्रॉयडरी, ब्रॉड नेकलाइन और एल्बो लेंथ स्लीव्स वाला ये ब्लाउज आपकी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर बना देगा। किसी बेसिक कलर में एक ऐसा ब्लाउज बनवा लेंगी तो हर साड़ी के साथ आराम से पेयर कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआजकल ट्रेंड में हैं फ्रंट हुक वाले ब्लाउज! सिलवाने की सोच रहीं तो यहां देखें 8 फैंसी डिजाइन