Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसर्दियों में बनाकर खाएं ये स्पेशल 7 तरह के रायते, पराठे और साग के साथ लगते हैं खूब टेस्टी!

सर्दियों में बनाकर खाएं ये स्पेशल 7 तरह के रायते, पराठे और साग के साथ लगते हैं खूब टेस्टी!

Winter Special Raita Recipes: सर्दियों में आप कुछ स्पेशल रायता रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं, ये टेस्टी भी हैं और पौष्टिक भी। तो चलिए झटपट विंटर स्पेशल 6 तरह के रायते बनाना सीख लेते हैं।

Anmol ChauhanDec 01, 2025 04:37 pm IST
1/8

सर्दियों में बनाएं अलग-अलग तरह के रायते

सर्दियों के मौसम में हमारा ज्यादातर खाना थोड़ी हैवी साइड पर होता है, जैसे भरवां पराठे, पूड़ी और साग। ऐसे में अगर साथ में रायता हो, तो खाने में एक बैलेंस एड हो जाता है। ये भारी खाने को पचाने में मदद करता है और स्वाद को भी दोगुना बना देता है। सर्दियों में आप कुछ स्पेशल रायता रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं, ये टेस्टी भी हैं और पौष्टिक भी। तो चलिए झटपट विंटर स्पेशल 7 तरह के रायते बनाना सीख लेते हैं। (All Images Credit: Pinterest)

2/8

पालक का रायता

पालक का रायता बहुत टेस्टी बनता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंटे, फिर उसमें नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, कटी हुई प्याज, अदरक, हरी मिर्च और कटा हुआ पालक डालकर भून लें। इसमें हल्का सा नमक एड करें और पालक का कच्चापन निकलने तक पकाएं। लास्ट में चुटकी भर हींग और धनिया पाउडर एड करें। अब इसे फेंटी हुए दही में मिला लें। पालक का टेस्टी रायता बनकर तैयार है।

3/8

गाजर का रायता

एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें मेथी दाना और जीरा चटका लें। अब कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर एड करें। इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर भी मिला सकती हैं। कच्चापन निकलने तक सभी चीजों को पकाएं। अब फेंटी हुई दही में नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें और फिर गाजर मिला लें। रायता बनकर तैयार है।

4/8

बथुआ का रायता

बथुआ को पानी में उबालकर पीस लें और एक प्यूरी बना लें। अब फेंटी हुई दही में इसे मिलाएं। साथ ही इसमें नमक, काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स करें। अब तड़का पैन में तेल गर्म करें, इसमें जीरा और लाल मिर्च चटका लें और तड़के को रायता के ऊपर डालें। बथुआ रायता तैयार है।

5/8

हरी मटर का रायता

सबसे पहले मटर छीलकर उन्हें कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद दही फेंट लें, उसमें भुना जीरा पाउडर, नमक, काला नमक और मिर्च डालें। ठंडे होने के बाद मटर के दाने एड करें और धनिया पत्ते से गार्निशिंग करें। ये बहुत ही टेस्टी लगता है।

6/8

मूली का रायता

मूली को धो कर छीलें और कद्दूकस कर लें। इसे निचोड़कर सारा पानी निकाल लें। अब फेंटी हुई दही में मूली, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, नमक डालकर मिक्स करें। बहुत ही टेस्टी रायता बनकर तैयार होता है।

7/8

चुकंदर का रायता

सबसे पहले चुकंदर को छीलकर इसे कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो इसे पीसकर पेस्ट भी बना सकती हैं। एक कटोरी में दही फेंट लें, इसमें चुकंदर, काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाएं। पुदीने के पत्ते से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा रायता सर्व करें।

8/8

प्याज का रायता

प्याज का रायता पराठे के साथ काफी टेस्टी लगता है। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में दही फेंट लें। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और हल्का सा रायता मसाला मिलाकर मिक्स कर लें। झटपट बहुत ही टेस्टी रायता बनकर तैयार होता है।