Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलएक पैकेट ब्रेड से बना सकती हैं ये 10 टेस्टी डिशेज, खाने वाले खूब जमकर तारीफ करेंगे!

एक पैकेट ब्रेड से बना सकती हैं ये 10 टेस्टी डिशेज, खाने वाले खूब जमकर तारीफ करेंगे!

10 Dishes From Bread:  ब्रेड से आप बहुत सारी डिशेज और भी बना सकती हैं। फटाफट बनने वाली ये डिशेज बहुत टेस्टी लगती हैं। तो चलिए जानते हैं आप ब्रेड से आप क्या-क्या बना सकती हैं-

Anmol ChauhanJan 20, 2026 06:02 pm IST
1/11

ब्रेड से बनाएं ये टेस्टी डिशेज

अक्सर घर में एक ना एक ब्रेड का पैकेट तो पड़ा ही रहता है। ज्यादातर लोग ब्रेड को चाय या दूध के साथ लेना पसंद करते हैं। पेट भी भर जाता है खाने में भी टेस्टी लगता है। वैसे ब्रेड से आप बहुत सारी डिशेज और भी बना सकती हैं। फटाफट बनने वाली ये डिशेज बहुत टेस्टी लगती हैं। तो चलिए जानते हैं आप ब्रेड से आप क्या-क्या बना सकती हैं।

2/11

ब्रेड पकोड़ा

कुछ चटपटा खाने का मन है तो जरा से आलू में मसाले मिलाकर एक स्टफिंग बना लें। इस स्टफिंग को ब्रेड में फिल करें, बेसन के घोल में डिप करें फिर तेल में तल लें। बहुत ही टेस्टी और क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा बनता है।

3/11

शाही टुकड़ा

कुछ मीठा खाना है तो ब्रेड से शाही टुकड़ा बना सकती हैं। इसमें ब्रेड के टुकड़ों को घी या तेल में तला जाता है। फिर उसे चीनी की चाशनी में डिप किया जाता है, जिसमें हल्का इलायची का फ्लेवर भी होता है। ऊपर से थोड़ी सी मलाईदार रबड़ी मिला देंगी, तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।

4/11

ब्रेड पोहा

ब्रेड पोहा झटपट बना जाता है और बहुत टेस्टी लगता है। इसके लिए ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। फिर इसे करी पत्ता, टमाटर, मूंगफली, हरी मिर्च और बेसिक मसाले के तड़के में फ्राई कर लें। बहुत ही टेस्टी पोहा बनता है।

5/11

क्रिस्पी ब्रेड रोल

ब्रेड से बहुत ही क्रिस्पी रोल बनते हैं। उबले हुए आलू में हरी मिर्च, प्याज, मसाले डालकर स्टफिंग बना लें। फिर ब्रेड को हल्का गीला करें और उसमें आलू भरें। रोल को ब्रेड क्रंब्स में डिप करें फिर गर्म तेल में डीप फ्राई करें। बहुत ही क्रिस्पी ब्रेड रोल बन जाते हैं।

6/11

ब्रेड पिज्जा

पिज्जा खाने का मन है तो फटाफट ब्रेड पिज्जा बना सकती हैं। इसके लिए ब्रेड पर टोमैटो केचअप या पिज्जा सॉस लगाएं। फिर प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न, टमाटर और चीज डालें। इसमें चिल्ली फ्लेक्स और ऑरिगेनो स्प्रिंकल करें। इसे माइक्रोवेव या पैन में कुक कर लें।

7/11

क्रंची ब्रेड बॉल्स

ये बहुत ही टेस्टी स्नैक है। इसके लिए ब्रेड को हल्के पानी में भिगोकर गूंथ लें। इसमें उबले हुए आलू, हरा धनिया, प्याज, हरी मिर्च और मसाले डालकर डो बना लें। इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं, इन्हें ब्रेड क्रंब्स में रोल करें और तेल में फ्राई कर लें।

8/11

ब्रेड चीला

सिंपल चीला खा कर बोर हो गए हैं तो ब्रेड चीला खा सकते हैं। इसके लिए बेसन का घोल बनाएं, जिसमें नमक, मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता डाल सकते हैं। फिर ब्रेड को इस घोल में डिप करें और तवे पर सेंक लें। बहुत ही टेस्टी लगता है।

9/11

ब्रेड का हलवा

ब्रेड का हलवा अभी तक नहीं खाया है तो एक बार जरूर ट्राई करें। ये बहुत ही टेस्टी और मलाईदार बनता है। इसके लिए पहले ब्रेड के टुकड़ों को देसी घी में गोल्डन होने तक फ्राई कर लें। फिर एक पैन में दूध को उबलने के लिए रखें। इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें ब्रेड के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स एड करें। खा कर मजा ही आ जाएगा।

10/11

ब्रेड चीज ऑमलेट

स्ट्रीट स्टाइल ब्रेड चीज ऑमलेट घर में आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए अंडे फोड़कर, उसमें प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च, नमक मिलाकर तवे पर ऑमलेट बना लें। इसपर दो ब्रेड रखें और उन्हें अच्छी तरह सेंक लें। ऊपर से थोड़ा सा चीज भी डालें। बहुत ही टेस्टी ऑमलेट बनती है।

11/11

स्ट्रीट स्टाइल आलू सैंडविच

आलू सैंडविच का कोई मुकाबला नहीं है। बस एक पैन में जीरा, प्याज, हरि मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और उबले हुए आलू डालकर स्टफिंग बना लें। एक ब्रेड की स्लाइस पर धनिया लहसुन की चटनी लगाएं और दूसरी स्लाइस पर टोमैटो केचअप। बीच में आलू की स्टफिंग भरें और बटर डालकर सेंक लें। बहुत ही टेस्टी सैंडविच बन जाएगा।