
ऑरेंज शेड का लहंगा इन दिनों शादियों और त्योहारों के लिए बेहद ट्रेंड में है। यह रंग हर किसी पर अच्छा लगता है। अगर आप इस रंग को पहनकर एक परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो यहां 6 बेहतरीन टिप्स और आइडियाज हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

2/7ऑरेंज शेड के लहंगे के साथ हैवी कुंदन का चोकर सेट पहन सकते हैं। इस रंग के साथ हरे रंग का सेट अच्छा लगता है।

3/7ऑरेंज शेड के साथ ट्रेडिशनल लुक अच्छा लगता है। इसलिए आप बालों को आजकल चल रही ट्रेंडी चोटियों में बांध सकते हैं।

4/7ऑरेंज खुद में एक ब्राइट कलर है, इसलिए मेकअप को थोड़ा सटल न्यूड या वॉर्म टोन रखें। न्यूड लिपस्टिक या हल्की ब्राउनिश-ऑरेंज शेड की लिपस्टिक इस रंग के साथ खूब जमेगी।

5/7ऑरेंज शेड के साथ दूसरा किसी कॉन्ट्रास्ट कलर जैसे पिंक या मिंट ग्रीन रंग के नेट दुपट्टा को पहनें।आप चाहें तो डबल दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं।

6/7ऑरेंज लहंगे के साथ गोल्डन, रोज गोल्ड, जेड ग्रीन या एमराल्ड ग्रीन रंग की हील्स पहन सकते हैं।

7/7ऑरेंज लहंगे के साथ स्वीटहार्ट, डीप यू-नेक, प्लंजिंग वी-नेक, केप या ऑफ-शोल्डर स्टाइल का ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा।
