
एथनिक फैशन में इन दिनों फर्शी सलवार काफी ट्रेंड कर रही है। ये पाकिस्तानी ड्रामा में काफी पॉपुलर हुई, फिर इसने इंडियन फैशन में भी अपनी जगह बना ली। इसका फ्लोई लुक इतना एलिगेंट और क्लासी लगता है कि आजकल की गर्ल्स फर्शी सलवार ही बनवा रही हैं। आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं या किसी खास मौके के लिए सूट पहनना प्लान कर थे हैं, बेझिझक हो कर फर्शी सलवार चुनें। हालांकि इससे जुड़ी कुछ स्टाइलिंग टिप्स भी हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी है। वरना लुक में वो बात नहीं आएगी। (All Images Credit- Pinterest)

2/8फर्शी सलवार पहनने जा रही हैं तो कभी भी इसे स्ट्रेट लॉन्ग कुर्ता के साथ पेयर ना करें। फर्शी सलवार अपने फ्लोई लुक के लिए ही पॉपुलर है। ऐसे में स्ट्रेट और लॉन्ग कुर्ता पहनकर आप इसके लुक को ही बिगाड़ लेंगी। इससे पूरा लुक बल्की सा भी लगने लगेगा।

3/8ऊंची मोहरी वाली पैंट तो अच्छी लगती है लेकिन फर्शी सलवार के साथ ऊंची मोहरी बिल्कुल भी ना बनवाएं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा वाइड दिख सकता है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

4/8फैशन एक्सपर्ट्स की मानें तो फर्शी सलवार के साथ स्ट्रेट कुर्ता नहीं, बल्कि ए लाइन कुर्ता वियर करना चाहिए। इससे सलवार का फ्लो भी हाइड नहीं होता है और ओवरऑल लुक काफी बैलेंस्ड लगता है।

5/8टेलर से फर्शी सलवार स्टिच करा रही हैं तो उन्हें लंबाई थोड़ी ज्यादा रखने के लिए ही कहें। फर्शी सलवार थोड़ी लंबी ही अच्छी लगती है। इससे इसका घेर और डिजाइन काफी सुंदर तरीके से उभर कर आता है।

6/8अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है या फिगर कर्वी है, तो आपको ए लाइन कुर्ता अवॉइड करने चाहिए। इनकी जगह आप एप्पल कट वाले स्ट्रेट कट कुर्ता स्टिच करा सकती हैं। इससे ओवरऑल लुक काफी बैलेंस्ड दिखेगा।

7/8फर्शी सलवार के लिए हमेशा ऐसा कपड़ा चुनें जो हल्का और फ्लोई हो। अगर आप बहुत हेवी कपड़ा चुन लेती हैं, तो आउटफिट काफी भरी हो सकता है जिसे पहनना बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं होने वाला। ऊपर से हेवी कपड़े में फर्शी सलवार वाला फ्लो लाना भी मुश्किल होता है।

8/8फर्शी सलवार के साथ बहुत टाइट फिटिंग वाला कुर्ता अच्छा नहीं लगता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे हमेशा ढीले और हल्के शॉर्ट कुर्ते के साथ पेयर करें। बहुत ज्यादा शॉर्ट कुर्ता या टाइट फिटिंग आपके लुक को खराब कर सकती है।
