हर बार सिंपल सलवार सिलवा लेती हैं? यहां देखें 8 डिजाइन जो कर रहे हैं ट्रेंड, दिखेंगी स्टाइलिश!

Fancy Salwar Designs: आजकल तो सलवार भी इतनी तरह-तरह की चल रही हैं कि ओवरऑल लुक बड़ा ही ट्रेंडी लगता है। तो चलिए सलवार के कुछ फैंसी डिजाइन देखते हैं जो आप सिलवा सकती हैं। आपके लिए कौन सा डिजाइन बेस्ट रहेगा आइए उसपर भी बात करते हैं।

Anmol ChauhanFeb 17, 2026 02:58 pm IST
1/9

सूट को दें ट्रेंडी ट्विस्ट फैंसी सलवार के साथ

डेली वियर हो या कोई खास मौका, सूट सलवार हमेशा ही स्टाइलिश लगते हैं। सलवार एक ऐसा बॉटम है जो हर उम्र की महिलाओं के बीच पसंद किया जाता है। ये काफी कंफर्टेबल होता है और देखने में एकदम देसी लुक देता है। आजकल तो सलवार भी इतनी तरह-तरह की चल रही हैं कि ओवरऑल लुक बड़ा ही ट्रेंडी लगता है। अब वो सिंपल बोरिंग सलवार वाले दिन गए, जमाना है ट्रेंडी बैलून और फारसी सलवार का। तो चलिए सलवार के कुछ फैंसी डिजाइन देखते हैं जो आप सिलवा सकती हैं। आपके लिए कौनसा डिजाइन बेस्ट रहेगा आइए उसपर भी बात करते हैं। (All Images Credit: Pinterest)

2/9

कंफर्टेबल और स्टाइलिश है बैलून सलवार

बैलून सलवार नीचे से एकदम फिटेड होती हैं और ऊपर की तरफ से फूली हुई होती हैं। ये सलवार डेली वियर के लिए बेस्ट रहती हैं क्योंकि कंफर्ट के साथ साथ इसमें मूव करना काफी आसान होता है। ऑफिस या कॉलेज वियर के लिए भी आप स्लीवलेस कुर्ती के साथ ऐसी ट्रेनी सलवार बनवा सकती हैं।

3/9

पैंट जैसी सलवार सिलवाएं

आजकल पैंट जैसी सलवार भी काफी ट्रेंड कर रही हैं। इनमें किसी भी तरह की प्लीट्स नहीं होती। ये पैंट, ट्राउजर और सलवार का कॉम्बिनेशन होती है। ये थोड़ी सी वी शेप में बनी हुई होती हैं और शॉर्ट कुर्ती के साथ काफी ज्यादा ट्रेंडी लगती हैं। स्टाइलिश लुक के लिए आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं।

4/9

ट्यूलिप सलवार स्टिच कराएं

ट्यूलिप सलवार का लुक कुछ-कुछ धोती की तरह लगता है। सामने से आप लेस भी अटैच करा सकती हैं, बहुत ही फैंसी लुक आता है। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती को अलग-अलग अंदाज में स्टिच कराएं। गर्ल्स के लिए ये बहुत ही ट्रेंडी ऑप्शन रहेगा, जिसे आप ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर के लिए स्टिच करा सकती हैं।

5/9

देसी लुक देगी पटियाला सलवार

पटियाला सलवार भला किस की फेवरिट नहीं होती। इसमें भारी-भरकम प्लीट्स होती हैं जो बहुत ही अच्छी लगती हैं। कुर्ता सिंपल है तो साथ में पटियाला सलवार स्टिच करा लें, सूट इतना हेवी लगने लगेगा कि आप इसे आराम से किसी खास ओकेजन में वियर कर सकती हैं। प्रॉपर पंजाबी कुड़ी लुक चाहिए तो पटियाला सलवार स्टिच करा सकती हैं।

6/9

हेवी प्लीटेड सलवार लगेगी ट्रेंडी

प्लीटेड सलवार में ढेर सारी प्लीट्स और घेर होता है। ये देखने में काफी सुंदर लगती है। खासतौर से पीछे की तरफ से एकदम बटरफ्लाई लुक आता है, जो बहुत ही बढ़िया लगता है। अलग से सलवार का कपड़ा ले कर आप खूब घेर वाली सलवार स्टिच करा सकती हैं, इसकी मोहरी भी थोड़ी चौड़ी ही सही लगती है।

7/9

डेली वियर के लिए बेसिक सलवार

सिंपल मिनिमल लुक चाहिए तो बेसिक सलवार स्टिच करा सकती हैं। इसमें प्लीट्स काफी कम होती हैं, जिस वजह से ये बहुत कंफर्टेबल होती है और डेली वियर के लिए परफेक्ट रहती है। आपको बेसिक लुक वाली सलवार चाहिए तो बिना सोचे-समझे इसे स्टिच करा सकती हैं।

8/9

जेनरेशन्स सलवार

जेनरेशन्स सलवार बेसिकली ट्राउजर जैसी होती है। इनमें प्लीट्स काफी कम होती हैं और मोहरी भी काफी कम होती है। इनका ओवरऑल लुक ज्यादा बैगी नहीं लगता है। डेली वियर से ले कर किसी भी खास मौके पर आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। सूट के प्रिंटेड कपड़े ले कर मैचिंग कुर्ता और बॉटम सिलवा लें, बहुत ही फैंसी लुक आएगा।

9/9

फर्शी सलवार कर रही हैं ट्रेंड

सलवारों की बात हो और फर्शी सलवार का जिक्र ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। इन दिनों ये खूब ट्रेंड कर रही हैं और लड़कियां तो जैसे इनकी दीवानी बन गई हैं। खैर, आप भी फर्शी सलवार स्टिच करा रही हैं तो मोहरी ज्यादा चौड़ी ही रखें और इसमें बुकरम अटैक जरूर कराएं। साथ ही ऐसा फैब्रिक चुनें जिसमें फॉल अच्छा आए।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहर बार सिंपल सलवार सिलवा लेती हैं? यहां देखें 8 डिजाइन जो कर रहे हैं ट्रेंड, दिखेंगी स्टाइलिश!
;;;