Foot Mehndi Designs 2026: पुरानी हुई भरी मेहंदी! अब पैरों पर खूब जंच रहे मिनिमल पैटर्न्स, देखें 7 डिजाइन

Foot Mehndi Designs 2026: खास मौके और तीज-त्योहारों पर हाथों की तरह पैरों पर भी मेहंदी लगाई जाती है। चूंकि आजकल मिनिमल मेंहदी का जमाना है, तो यहां हम आपके लिए उसी तरह के कुछ डिजाइन्स का कलेक्शन ले कर आए हैं।

Anmol ChauhanApr 14, 2026 08:04 pm IST
1/8

पैरों के लिए मेंहदी के फैंसी डिजाइन

मेंहदी हमेशा से ही भारतीय परंपरा और खूबसूरती का अहम हिस्सा रही है। कोई भी तीज-त्यौहार हो घर की महिलाएं अपने हाथों-पैरों में मेंहदी जरूर लगाती हैं। समय के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन में भी कई बदलाव आए हैं। आजकल भरे-भरे डिजाइन की जगह मिनिमल पैटर्न का बोलबाला है। सिर्फ हाथों के लिए ही नहीं बल्कि पैरों के लिए भी मिनिमल डिजाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप होने वाली ब्राइड हैं या फिर किसी तीज-त्यौहार पर पैरों में मेंहदी लगाने के लिए डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यहां हम आपके लिए ट्रेंडी पैटर्न का कलेक्शन ले कर आए हैं। (All Images Credit- @weddingworldpage_Instagram, Pinterest)

2/8

ट्रेंडी मिनिमल मेंहदी डिजाइन

पैरों पर लगी मेंहदी भी काफी स्टाइलिश लुक दे सकती है, ये डिजाइन देखकर आपको भरोसा हो ही गया होगा। ये ट्रेंडी पैटर्न मॉडर्न गर्ल्स को काफी पसंद आने वाला है। फिर चाहे कोई भी ऑकेजन हो, ये डिजाइन आपके पैरों की मेहंदी को बोरिंग बिल्कुल नहीं लगने देगा।

3/8

रचने के बाद सुंदर लगेगा ये डिजाइन

अगर आप ब्राइड हैं या किसी खास मौके लिए पैरों पर मेहंदी लगवा रहा हैं, तो ये वाला डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये ज्यादा हल्का भी नहीं है, ना ही ओवर लगेगा। अगर आपको थोड़ी गाढ़ी मेहंदी पसंद आती है तो ये डिजाइन रचने के बाद आपको बेहद प्यारा लगेगा।

4/8

साइड्स और उंगलियों पर बनाएं ये डिजाइन

जरूरी नहीं है कि आप पैर को पूरी तरह भर दें। सिर्फ उंगलियों और दोनों साइड्स पर भी डिजाइन बना लेंगी तो काफी सुंदर लुक आएगा। आजकल मॉडर्न मेहंदी में ऐसे ही मिनिमल पैटर्न पसंद किए जाते हैं, जो काफी ज्यादा स्टाइलिश और यूनिक सा लुक भी देते हैं।

5/8

खूबसूरत पत्तियों वाला डिजाइन

कोई ऐसा डिजाइन ढूंढना मुश्किल होता है, जो आसानी से लग भी जाए और देखने में भी सुंदर लगे। ये वाला डिजाइन बिल्कुल ऐसा ही है, जो आप फटाफट लगा सकती हैं। इसमें पत्तियों और जालीदार पैटर्न वाला सुंदर डिजाइन है, जिसका रंग रचने के बाद बड़ा प्यारा आता है।

6/8

मॉडर्न ब्राइड्स के लिए मिनिमल मेंहदी

ब्राइड्स के लिए पैरों की मेहंदी का अच्छा डिजाइन ढूंढना चैलेंजिंग होता है। कोई ऐसा डिजाइन जो सिंपल भी हो और यूनिक भी। ऐसे में आप ये वाला लोटस पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। सिंपल फूलों वाला ये ट्रेडिशनल पैटर्न पैरों की शोभा बढ़ा देगा। खासतौर से पायल और बिछिया पहनने के बाद तो लुक और भी ज्यादा सुंदर लगेगा।

7/8

ये डिजाइन भी है काफी फैंसी

मेंहदी का ये वाला डिजाइन भी काफी मिनिमल और एलिगेंट है। आपको एकदम सिंपल पैटर्न पसंद आते हैं तो इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। सिंपल फ्लोरल और लीफ पैटर्न वाला ये डिजाइन मॉडर्न ब्राइड्स के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

8/8

कुछ यूनिक में चुनें ये एस्थेटिक डिजाइन

अब अगर आपको हमेशा कुछ यूनिक की तलाश रहती है तो ये वाला डिजाइन आपके ही लिए है। ट्रेडिशनल पैटर्न से अलग हटकर ये काफी मिनिमल और यूनिक सा डिजाइन है, जो काफी स्टाइलिश लगता है। अगर आपको पैरों में मेंहदी सिर्फ इसलिए नहीं पसंद की वो बोरिंग लगती है, तो ये डिजाइन आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलFoot Mehndi Designs 2026: पुरानी हुई भरी मेहंदी! अब पैरों पर खूब जंच रहे मिनिमल पैटर्न्स, देखें 7 डिजाइन