
साड़ी के साथ ब्लाउज भी फैंसी हो तो ओवरऑल लुक बड़ा खास हो जाता है। खासकर ब्लाउज का बैक डिजाइन काफी मायने रखता है इसलिए महिलाएं तरह तरह के खूबसूरत डिजाइन बनवाती हैं। समय के साथ फैशन बदलता रहता है, इसी तरह नेकलाइन के डिजाइंस भी नए आते रहते हैं। इनमें से कुछ सदाबहार हैं जैसे बैकलेस डिजाइन, तो कुछ नए एड हुए हैं। यहां हम आपके साथ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जो सिलवाने से पहले आपको सेव कर के रख लेने चाहिए। (All Images Credit- Pinterest)

2/9मॉडर्न और यूनिक ब्लाउज डिजाइन खोज रही हैं तो ये लेटेस्ट डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। बैक पर बो, डोरी और कट वर्क वाला ये खूबसूरत पैटर्न काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। खासकर हल्के फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ तो इस तरह का ब्लाउज आपको एक बार सिलवाना ही चाहिए।

3/9डबल डोरी वाले ब्लाउज डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ये वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपकी हेवी सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ भी परफेक्ट लगेंगे।

4/9क्रिस-क्रॉस डोरी वाली बैक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देती है। बैकलेस और डोरी वाले ब्लाउज से कुछ अलग हटकर बनवाना चाहती हैं तो ये डिजाइन एक बार ट्राई कर सकती हैं। कॉटन फैब्रिक की डेली वियर साड़ियों के साथ ये अट्रैक्टिव पैटर्न काफी बढ़िया लगेगा।

5/9अगर आपको बैकलेस ब्लाउज पसंद है तो उसी में ये अट्रैक्टिव पैटर्न बनवा सकती हैं। कई बार कुछ महिलाएं पूरी तरह से बैकलेस पहनने में कंफर्टेबल नहीं होती हैं, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट हो सकता है। क्योंकि इसमें वही अट्रैक्टिव लुक मिल रहा है, लेकिन डोरी होने की वजह से आपको अजीब भी फील नहीं होगा।

6/9अगर आप कोई सिंपल और क्लासी का ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो ये वाला पैटर्न सेव कर सकती हैं। आपकी सिल्क, कॉटन, जॉर्जेट और हर साड़ी के साथ ये बढ़िया लगेगा। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन आप ऑफिस वियर में भी बनवा सकती हैं।

7/9इस तरह से बटन लगवाकर आप ये फैंसी ब्लाउज डिजाइन भी बनवा सकती हैं। खासकर आपकी सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ ये डिजाइन काफी सुंदर लगेगा। किसी शादी-फंक्शन या धार्मिक उत्सव के लिए ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो इस तरह के सिंपल सोबर डिजाइन बढ़िया रहते हैं।

8/9किसी पार्टी के साड़ी का ब्लाउज रेडी करवा रही हैं तो ये वाला मॉडर्न पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। ये रिबन बैक डिजाइन देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। खासकर अगर आपके ब्लाउज में एंब्रॉयडरी का काम है तो ये डिजाइन आपको बनवाकर जरूर देखा चाहिए।

9/9डेली वियर के लिए या ऑफिस जाने के लिए कॉटन की साड़ी तैयार कर रही हैं, तो ब्लाउज का ये डिजाइन रख सकती हैं। देखने में काफी ज्यादा क्लासी लग रहा है और सिंपल भी है। अगर आप थोड़े सोबर पैटर्न ढूँढ़ रही हैं तो ये ब्लाउज सही में आपके लिए ही है।
