सोना छोड़, चांदी के सुई धागा ईयरिंग्स बनवा रहीं बहुएं! डेली वियर के लिए देखें 8 डिजाइन

चांदी के सुई-धागा ईयरिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। ये बजट में भी बन जाते हैं और हर तरह के आउटफिट्स के साथ आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइंस का कलेक्शन ले कर आए हैं, जो शॉपिंग में आपकी मदद करेंगे

Anmol ChauhanJul 02, 2026 06:30 pm IST
1/9

सिल्वर के सुई धागा ईयरिंग्स बनवाएं

सुई धागा ईयरिंग्स लाइटवेट भी होते हैं और देखने में भी काफी ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। डेली वियर के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन हैं। सूट साड़ी के साथ पहनने के लिए अगर एलिगेंट और सिंपल ईयरिंग्स की तलाश में हैं, तो सुई धागा ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। गोल्ड में तो ये काफी महंगे पड़ जाते हैं, लेकिन आप इन्हें सिल्वर में भी बनवा सकती हैं। सिल्वर सुई धागा ईयरिंग्स देखने में काफी सुंदर लगते हैं और बजट में भी बन जाते हैं।यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइंस ले कर आए हैं, जिन्हें आप अपने ज्वैलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

स्टोन वर्क वाले सुई धागा ईयरिंग्स

सिल्वर के साथ स्टोन वर्क का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लगता है। इस तरह के सुई धागा ईयरिंग्स काफी कम बजट में बन जाएंगे और देखने में काफी एलिगेंट लगते हैं। डेली वियर में पहनने के लिए अगर आप लाइटवेट में ईयरिंग्स ढूंढ रही हैं, तो इस तरह का फैंसी डिजाइन बनवा सकती हैं।

3/9

एलीगेंट लगेगा ये ईयरिंग्स डिजाइन

थोड़ा अलग हटकर डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये सुई धागा ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। सिंपल चेन की जगह इस तरह के स्टोन वर्क वाले ईयरिंग्स काफी क्लासी लुक देते हैं। ऐसे ईयरिंग्स अगर आपके पास हैं, तो कहीं आने-जाने के लिए आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। सूट-साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी ये काफी फैंसी लगेंगे।

4/9

हार्ट शेप में बनवाएं सुई धागा ईयरिंग्स

लाइटवेट में ही ये हार्ट शेप ईयरिंग्स भी आप बनवा सकती हैं। पतली सी चेन में बहुत ही सुंदर पैटर्न लगता है। इसमें फेशियल फीचर्स भी काफी एन्हांस हो कर आते हैं। इन ईयरिंग्स की खासियत है कि आप इन्हें इंडियन वियर्स के अलावा वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पहन सकती हैं।

5/9

मिनिमल सुई धागा ईयरिंग्स

अगर आपको हेवी ज्वैलरी पहनना पसंद नहीं है, तो इस तरह के पतली चेन वाले सुई धागा ईयरिंग्स बनवा सकती हैं। ये काफी मिनिमल और लाइटवेट हैं, साथ ही देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। इन्हें आप कुर्ती, सूट-साड़ी और वेस्टर्न वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

6/9

स्टार शेप सुई धागा ईयरिंग्स

सुई धागा ईयरिंग्स में ही ये डिजाइन भी काफी ज्यादा सुंदर लगता है। स्टार शेप में इस तरह का पैटर्न काफी एलिगेंट लुक देता है। इनका खूबसूरत डिजाइन फेस को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है और सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश लुक देता है। इन्हें कैजुअल आउटिंग, कॉलेज, पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

7/9

एलिगेंट लगेगा ये बारीक डिजाइन

इस तरह का मिनिमल और लाइटवेट डिजाइन काफी एलिगेंट लुक देता है। सुई धागा ईयरिंग्स का ये क्लासिक पैटर्न हर आउटफिट के साथ काफी फैंसी लगता है। पतली सिल्वर चेन में ये डिजाइन ऑफिस, कॉलेज और डेली वियर के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

8/9

लटकन वाले सुई धागा ईयरिंग्स

लटकन वाले सुई धागा ईयरिंग्स थोड़े हेवी होते हैं, इसलिए आप इन्हें किसी खास ओकेजन पर वियर कर सकती हैं। डबल पियर्सिंग में भी ये काफी सुंदर लगती हैं, वैसे सिंगल में भी आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। इसके नीचे लटकते हुए क्रिस्टल ड्रॉप डिजाइन इसे वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट लगते हैं।

9/9

स्टार स्टड सुई धागा ईयरिंग्स

ये ईयरिंग्स उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो एक ही ज्वैलरी से मिनिमल और स्टेटमेंट लुक दोनों चाहते हैं। इस डिजाइन के ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे स्टार्स का खूबसूरत पैटर्न है, जो देखने में काफी एलिगेंट लगता है। इन्हें भी आप हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसोना छोड़, चांदी के सुई धागा ईयरिंग्स बनवा रहीं बहुएं! डेली वियर के लिए देखें 8 डिजाइन