शरीर को ठंडा रखने और शांत रहने में मदद करेंगी ये 10 शानदार आयुर्वेदिक टिप्स

गर्मियों के मौसम में अचानक पसीना, हॉट फ्लैशेज, एसिडिटी, खराब नींद, स्किन में समस्याएं जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। यहां शरीर को ठंडा रखने और शांत रखने में मदद करने वाले 10 आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में बता रहे हैं। 

Avantika JainApr 03, 2026 05:53 pm IST
1/11

10 शानदार आयुर्वेदिक टिप्स

गर्मियों में जब शरीर बहुत ज्यादा गर्म होता है तब आपको अचानक पसीना, हॉट फ्लैशेज, एसिडिटी, खराब नींद, स्किन में समस्याएं जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आयुर्वेद में इसका मतलब पित्त इंबैलेंस होता है। यहां आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार द्वारा बताई 10 सिंपल आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी।

2/11

नारियल पानी

ये शरीर को नैचुरली ठंडा रखता है। इसे पीने पर इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस होते हैं और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है। एक गिलास फ्रेश नारियल पानी दोपहर या सुबह 10 से 12 बजे के बीच पिएं।

3/11

भिगी हुई किशमिश या मुनक्का

ये शरीर को नैचुरली ठंडा रखने और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करती है। इसके अलावा ये शरीर की गर्मी कम करने में भी मददगार होता है। 8 से 10 काली किशमिश को रातभर भिगोएं और फिर सुबह किशमिश खाएं और पानी पिएं।

4/11

सबजा सीड्स

ये शरीर को तुरंत ठंडा करने, एसिडिटी कम करने और बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन करने में मदद करता है। एक चम्मच सबजा सीड्स को 10 से 15 मिनट के लिए भिगोएं। फिर इन बीजों को नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ में मिलाकर पिएं।

5/11

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी शरीर के अंदर की गर्मी को कम करने का काम करता है। इससे पाचन बेहतर रहता है और एसिड से जुड़ी हीट की समस्या कम होती है। इसके लिए सौंफ के बीज को पानी में रातभर के लिए भिगोएं और फिर अगली सुबह छानकर पिएं।

6/11

धनिया का पानी

ये लिवर डिटॉक्स करने और बॉडी हीट को कम करने में मदद करता है। ये हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच धनिया बीज को रातभर पानी में भिगोएं और फिर अगली सुबह पिएं।

7/11

गाय का घी

नसों को शांत करने, बॉडी हीट को कम करने और स्लीप बेहतक करने के लिए गाय का घी बेस्ट है। रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने एटू गाए घी से पैर के तलवों की मालिश करें।

8/11

शीतकारी प्राणायाम

ये शरीर को तुरंत ठंडा करता है और स्ट्रेस के साथ शरीर की गर्मी को भी कम करता है। इसे रोजाना 5 मिनट करें।

9/11

गाय के घी से नस्य

ये टेम्परेचर मेंटेन करने, दिमाग को शांत करने और अचानक हीट बढ़ने की समस्या को कम करने के लिए गाय के घी से नस्य करें। इसके लिए 2 बूंद गाय के घी को गुनगुना गर्म करें और फिर एक-एक बूंद नाक में डालें।

10/11

ईवनिंग वॉक

ईवनिंग वॉक से सर्कुलेशन बेहतर होती है। इसी के साथ स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और बॉडी टेम्प्रेचर भी मेंटेन रहता है। 20 से 30 मिनट की वॉक करें।

11/11

कम हीट वाला खाना

ऐसे खाने की चीजों को अवॉइड करें जो शरीर में तुरंत गर्मी बढ़ाते हों। स्पाइसी खाना, एल्कोहल, कैफीन, फर्मेंटेड फूड और फ्राइड स्नैक्स को खाने से बचें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशरीर को ठंडा रखने और शांत रहने में मदद करेंगी ये 10 शानदार आयुर्वेदिक टिप्स