रोजाना पहनने के लिए गोल्ड रिंग की 7 ब्यूटीफुल डिजाइन, एक से बढ़कर एक दिख रहीं

Gold Ring Design Daily Wear: लेडीज की पहली पसंद गोल्ड ज्यादातर होता है। महिलाएं डेली वियर के लिए ऐसी रिंग की तलाश में रहती हैं जो हाथों में सिंपल दिखे और साथ ही रिंग की डिजाइन से चोट भी ना लगे। ये 7 रिंग डिजाइन डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

AparajitaJul 10, 2026 11:03 pm IST
1/8

डेली वियर गोल्ड रिंग डिजाइन

रोजाना पहनने के लिए लेडीज अक्सर ऐसी गोल्ड रिंग की तलाश में होती हैं, हाथों को सॉफ्ट लुक दें और कपड़ों में फंसे नहीं। इस तरह की 7 डिजाइन सेव कर लें। अगली बार जब रिंग खरीदने जाएं तो इन्हें दिखाकर ही गोल्ड रिंग खरीदें। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/8

क्रिसक्रॉस पैटर्न

गोल्ड रिंग की ये डिजाइन डेली वियर के लिए परफेक्ट है। क्रिसक्रॉस पैटर्न होने की वजह से ये हाथों पर खूबसूरत दिखेगी और कहीं चुभेगी भी नहीं।

3/8

राउंड शेप डिजाइन

गोल्ड रिंग बनवानी है तो 3-4 ग्राम में ये खूबसूरत सॉफ्ट राउंड शेप डिजाइन बनवाकर रेडी करवाएं। ये डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

4/8

सिंपल गोल्ड रिंग डिजाइन

गोलड में ये डिजाइन काफी सिंपल बट क्लासी है। जिसे आप रोजाना पहन सकती हैं।

5/8

डबल रिंग डिजाइन

मात्र दो से तीन ग्राम सोने में इस तरह की डबल डिजाइन वाली रिंग भी तैयार हो सकती है। जो डेली वियर में लेटेस्ट डिजाइन है।

6/8

हार्ट शेप डिजाइन

होने वाली मंगेतर को इंप्रेस करना है तो इस तरह की इंगेजमेंट रिंग गिफ्ट कर सकते हैं जिसे वो आराम से डेली पहन सकेगी और हाथों की शोभा भी बढ़ाएगी ये अंगूठी।

7/8

स्टनिंग लेटेस्ट डिजाइन

हाथों की शोभा इस तरह की डिजाइन बढ़ाती हैं। अगर आप डेली गोल्ड रिंग पहनने की दीवानी है तो इस तरह की रिंग की डिजाइन क्लासी फील देगी।

8/8

ट्रेंडी पैटर्न

सिंपल गोल्ड की ये डिजाइन ट्रेंडी है और आपको भी ट्रेंडी फील कराएगी। इस तरह की लेटेस्ट डिजाइन को अपने गोल्ड रिंग कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरोजाना पहनने के लिए गोल्ड रिंग की 7 ब्यूटीफुल डिजाइन, एक से बढ़कर एक दिख रहीं