1/8शादी से पहले लोग धूमधाम से लोग सगाई करते हैं। सगाई के लिए लड़का-लड़की अपने लिए अंगूठी पसंद करने का काम खुद करने लगे हैं। पहले सोने की अंगूठी चलती थी लेकिन अब लोगों के बीच डायमंड रिंग का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अंगूठी भी शानदार होनी चाहिए, जो देखने में सुंदर लगे और पहनने में कंफर्टेबल हो। डायमंड रिंग्स में कई प्यारी और मॉडर्न डिजाइन आने लगी हैं, जिन्हें देखते ही आप दिल हार बैठेंगी। चलिए लेडीज आपको सगाई के लिए कुछ हीरे की अंगूठी के डिजाइंस दिखाते हैं।

डबल डायमंड कट वाली ओपन रिंग आप सगाई के लिए चुन सकती हैं। ये देखने में फैंसी, हैवी लगेगी और पहनने पर आरामदायक होगी। इसे आप हमेशा पहनकर रह सकती हैं।

गोल्ड बॉडी के साथ भी डायमंड रिंग आती हैं। इसमें कट स्टाइल वाला डायमंड स्टोन ऊपर सेट होता है और नीचे का छल्ला सोने का होता है। ये देखने में अच्छी लगती है और पहनने में भी।

डायमंड स्टाइल में फ्लॉवर वाली रिंग भी आप सगाई के लिए चुन सकती हैं। कटिंग डायमंड वाली रिंग आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगी। इस तरह की अंगूठी ट्रेंड में है।

डायमंड में आप राउंड स्टाइल वाली हैवी डिजाइन में अंगूठी ले सकती हैं। इस तरह की अंगूठी आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

स्क्वॉयर डिजाइन वाली स्टोन डायमंड रिंग भी खूब जचेगी। अगर आपका बजट अच्छा है, तो इस तरह की अंगूठी खरीद सकते हैं। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।

कटिंग डायमंड वाली रोज गोल्ड रिंग भी सगाई के लिए परफेक्ट रहेगी। इस तरह की डिजाइन रोजाना पहनने के लिए आरामदायक होगी और देखने में सुंदर लगेगी।

ओवल शेप वाली डायमंड रिंग भी अच्छी लगेगी। इस तरह की डिजाइन वाली अंगूठी का ट्रेंड इन दिनों खूब चल रहा है। आप इस तरह की अंगूठी भी खरीद सकती हैं।
