
शरारा हो या फिर गरारा दोनों ही सिंपल कुर्ती लुक में जान डाल सकते हैं। शरारा कई अलग-अलग वैरायटी में आता है। किसी खास मौके पर अगर आप अलग दिखना चाहती हैं तो शरारा पहन लें। 28 मई को ईद के मौके पर ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार होना है तो यहां देखिए 7 अलग-अलग तरह के शरारा को आप कैसे स्टाइल कर सकते हैं।

2/7क्लासिक शरारा डिजाइन में घुटने के पास एक गोटा-पट्टी या सिलाई होती है, जहां से ढेर सारी कलियां या प्लेट्स जोड़कर एक भारी घेर बनाया जाता है। इस तरह का शरारा शॉर्ट कुर्ती के साथ बहुत अच्छा लगता है।

3/7शरारा और गराया दोनों में फर्क होता है। गरारा में घुटने के ठीक ऊपर या पास एक बैंड होता है, जहां कपड़े को चुनटें देकर बेहद हैवी फ्लेयर दिया जाता है।

4/7इस तरह के डिजाइन में शरारे में ऊपर से नीचे तक दो या तीन लेयर्स बनी होती हैं। हर लेयर पर हल्का सा घेर बढ़ता जाता है, जिससे यह फ्रिल जैसा लुक देता है।

5/7अगर आपको बेहद भारी और रॉयल लुक चाहिए तो शरारा के साथ शॉर्ट या मीडियम लेंथ की अनारकली कुर्ती को पेयर करें। इसमें कुर्ती का घेर और नीचे शरारे के घेर की वजह से फ्लोई लुक मिलता है।

6/7ट्रेडिशनल कुर्ती की जगह क्रॉप टॉप या पेपलम ब्लाउज के साथ शरारा पहनें। ये स्ट्रेट फिट होता है लेकिन नीचे से इसमें काफी घेर होता है। ये इन दिनों काफी ट्रेंड में है।

7/7पाकिस्तानी शरारे का घेर बहुत ज्यादा भारी नहीं होता, बल्कि एक सोबर और एलिगेंट लुक देता है। इस डिजाइन में शॉर्ट कुर्ती के बजाय घुटने तक लंबी, स्ट्रेट-कट कुर्ती पहनी जाती है।
