
ईद के मौके पर ज्यादातर लेडीज और गर्ल्स ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन एक जैसे गरारे हर बार पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करें। जैसे ये शानदार डिजाइन जिसे ईद पर पहना तो हर कोई आपके गरारा लुक की तारीफ करेगा। ( सभी इमेज क्रेडिट- Pintrest)

2/7शार्ट कुर्ती, थाईज पर लैस की डिटेलिंग और फिर गहरे चुन्नट के साथ बने पायजामे की डिजाइन ये बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक देता है। लेकिन इस बार आप इस गरारा में कलर का ट्विस्ट लाएं और कुछ रेड, पिंक या मरून शेड को क्रिएट करके पहनें।

3/7शार्ट कुर्ती के साथ शरारा की डिजाइन वाले पायजामे को स्टिच करवाएं। पैरलल डिजाइन के ये शरारे लांग कुर्ती को छोड़कर शार्ट कुर्ती के साथ स्टिच करवाएं। ये गरारा वाला लुक क्रिएट करेंगे और ब्यूटीफुल दिखेंगे।

4/7सिल्क पैटर्न के फैब्रिक पर हैवी प्लीट्स वाले पायजामे के साथ शार्ट कुर्ती को स्टिच करवाएं। पिंटरेस्ट का ये लुक काफी ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक देगा। इसे आसानी से आप स्टिच करवाकर ईद के मौके पर पहनें।

5/7प्लेन गरारा बनवाने की बजाय इमेज में दिए फ्रिल डिजाइन के गरारे को स्टिच करवाएं। साथ में स्क्वेअर नेक शार्ट कुर्ती डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी।

6/7शिफॉन फैब्रिक के गरारे पर लेयरिंग करवाएं। इस तरह शार्ट कुर्ती के साथ ये गरारा काफी हैवी लुक क्रिएट करेगा और स्कर्ट जैसा दिखेगा।

7/7प्लेन डिजाइन के कुर्ते के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला गरारा सिलवाएं। इस तरह के गरारे लहंगे जैसा लुक क्रिएट करते हैं और ट्रेडिशनली ब्यूटीफुल लगते हैं। तो इस ईद कपड़े सिलवाने हैं तो गरारा के इन पैटर्न और डिजाइन को देखकर स्टिच करवा सकती हैं। ( सभी इमेज क्रेडिट- Pintrest)
