
ईद के खास मौके पर घर की महिलाएं जब तक मेंहदी ना लगाएं, अधूरापन सा लगता है। मेंहदी के साथ ही त्योहार वाली वाइब एड होती है और लुक कंप्लीट लगता है। हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगाने का चलन है और वाकई पैरों पर मेहंदी लगने से जो ओवरऑल लुक में खूबसूरती एड होती है, उसका कोई जवाब नहीं। खैर, हाथों के लिए तो बढ़िया-बढ़िया मेंहदी डिजाइन खोजना आसान होता है लेकिन पैरों के लिए ठीक डिजाइन मुश्किल से मिलते हैं। कभी पैटर्न इतने मुश्किल होते हैं कि अपने आप बनाना नामुमकिन लगता है। बस इसलिए यहां हम आपके लिए ईद स्पेशल मेहंदी के ऐसे डिजाइन ले कर आए हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। (Images credit- Instagram)

2/9अपने पैरों के लिए आप ये लोटस पैटर्न वाली मेहंदी ट्राई कर सकती है। इन दिनों ऐसे मिनिमल डिजाइन ट्रेंड में रहते हैं। सबसे अच्छी बात है कि ये बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं है और आपका टाइम भी ज्यादा नहीं लगेगा। इसमें बने जालीदार पैटर्न से बिल्कुल फेस्टिव लुक भी आता है। (Images credit- kaur_designs1)

3/9अगर आपको ज्यादा हेवी डिजाइन की जगह मिनिमल मेंहदी लगाना पसंद है, तो ये पैटर्न आपके ही लिए बना है। सिंपल फूल पत्ती बनाना जानती हैं, तो भी इसे आसानी से बना लेंगी और बनने के बाद ये इतना सुंदर लगता है कि हर कोई आपको कॉम्प्लीमेंट जरूर देने वाला है। (Images credit- shaikh.mehendi.artist)

4/9पैरों की उंगलियों पर आप मेंहदी से ये सुंदर सा डिजाइन बना सकती हैं। ऐसे डिजाइन लगने के बाद और ज्यादा सुंदर लगते हैं क्योंकि इनका रंग काफी गाढ़ा आता है। ईद के भारी जोड़े के साथ ये डिजाइन एकदम परफेक्ट लगने वाला है। जरा भी कन्फ्यूज हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। (Credit- shaikh.mehendi.artist)

5/9पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये सबसे सुंदर डिजाइन है। सिंपल सा फूल बना लेती हैं, तो फटाफट इसे खुद ही लगा लेंगी। इसमें पैर भरे भरे भी दिखेंगे और लुक ज्यादा ओवर भी नहीं लगेगा। गर्ल्स अगर पैरों पर हीना लगा रही हैं तो ऐसे सिंपल डिजाइन उनके लिए बेस्ट रहते हैं। (Credit- mehndi_delights)

6/9मेंहदी लगाने के लिए ज्यादा टाइम नहीं है तो फटाफट से ये वाला डिजाइन बना सकती हैं। बस उंगलियों को मेंहदी से कवर कर दें, फिर पत्तियों वाला ये खूबसूरत सा डिजाइन बना लें। रचने के बाद जो इसका रंग आएगा, आप देखती ही रह जाएंगी। (Credit- shaikh.mehendi.artist)

7/9कोई मिनिमल सा और बेहद ही खूबसूरत सा डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इससे बेहतर पैटर्न आपको शायद ही मिले। लोटस और मंडला पैटर्न का ये खूबसूरत कॉम्बो पैरों पर लगने के बाद बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसे बनाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगने वाला। (Credit- HENNA BY SHAMSA)

8/9ईद के खास मौके पर अगर आपको थोड़ी भरी भरी मेंहदी लगाना पसंद है तो ये वाला डिजाइन आपके ही लिए है। इसमें खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन बनाया गया है जो एक जालीदार पैटर्न जैसा लुक दे रहा है। अच्छी बात ये है कि भरा हुआ होने के बावजूद ये ज्यादा ओवर और आउट ऑफ ट्रेंड नहीं लग रहा है। (Credit- MJ MEHNDI SIALKOT)

9/9पैरों की उंगलियों पर आप ये सुंदर सा हेवी डिजाइन बना सकती हैं। बहुत ही सिंपल है लेकिन लुक काफी प्यारा आता है, मानों आपने किसी प्रोफेशनल मेंहदी आर्टिस्ट से लगवाया हो। ट्रेडिशनल लुक के साथ ऐसे हीना डिजाइन काफी सुंदर लगते हैं। (Credit- MJ MEHNDI SIALKOT)
