
ईद पर कैसा जोड़ा पहनना है, ये अभी तक डिसाइड नहीं किया है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपको ईद 2026 पर ट्रेंड में रहने वाले डिजाइन के बारे में बता रहे हैं। रेडीमेड सूट ले रही हैं या फिर सूट का कपड़ा ले लिया है सिलवाना बाकी है, तो देख लें नया ट्रेंड क्या चल रहा है। इस हिसाब से सूट सिलवाएंगी या स्टाइल करेंगी तो लुक को काफी सारी तारीफे मिलने वाली हैं। तो चलिए फटाफट से ट्रेंड पर नजर मार लेते हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9आजकल एकदम लॉन्ग कुर्ती काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ ट्राउजर पेयर किया जाता है, जो ना ज्यादा टाइट होता है और ना ही बहुत लूज। मेन हाइलाइट इसकी स्लीव्स होती है, जिन्हें आप फुल कफ स्टाइल स्टिच करा सकती हैं। नेकलाइन पर बटन वाला पैटर्न बनवा सकती हैं, काफी क्लासी लगता है।

3/9सिल्क फैब्रिक काफी रॉयल लगता है और इस ईद तो ये काफी ज्यादा ट्रेंड करने वाला है। आप सिल्क फैब्रिक का रेडीमेड सूट ले सकती हैं, जिसकी नेकलाइन और दुपट्टे पर हेवी वर्क हो। चाहें तो सिल्क फैब्रिक ले कर सूट सिलवा सकती हैं। इसकी फर्शी सलवार काफी अच्छी लगती है। दुपट्टे को साइड शोल्डर पर पिनअप करें, बहुत ही प्यारा लुक आएगा।

4/9ईद के मौके पर शरारा का क्रेज अलग ही होता है। अगर आप भी शरारा की सूट सिलवाने की सोच रही हैं, तो इस बार फ्लोरल प्रिंट्स ट्राई करें। ये बहुत सुंदर लगते हैं और आपको अलग हटकर लुक देंगे। साथ में शॉर्ट कमीज स्टिच कराएं, बहुत ही सुंदर लुक आएगा।

5/9कुछ सिंपल ही वियर करना चाहती हैं तो किसी भी सॉलिड कलर का चिकनकारी फैब्रिक खरीद लें और एक कमीज स्टिच करा लें। साथ में आप फर्शी सलवार, प्लाजो या सिंपल सलवार पेयर कर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वैलरी बहुत ही प्यारा लुक देगी।

6/9अगर ट्रेंडी नेकलाइन की बात करें तो आप वी स्लिट नेकलाइन या टीयर ड्रॉप नेकलाइन स्टिच करा सकती हैं। फ्रंट में ऊपर से नीचे तक बटन वाला पैटर्न भी काफी क्लासी लुक देता है। थोड़ा हैवी लुक चाहती हैं तो लेस ट्राई करना ना भूलें।

7/9सूट की स्लीव्स काफी इंर्पोटेंट होती हैं। इन्हें सिंपल रखवाने की जगह लेस कफ स्लीव्स या बेल स्लीव्स ट्राई करें। इनका फ्लेयर्ड लुक काफी अच्छा लगता है। सूट सिलवा रही हैं तो मैचिंग लेस सिलेक्शन जरूर कर लें।

8/9कुर्ते पर हेवी एंब्रॉयडरी की जगह इस बार बॉटम के साथ एक्सपेरिमेंट करें। आप हेवी लेस या एंब्रॉयड्री वाला बॉटम स्टिच करा सकती हैं। थोड़ी सी फ्लेयर एड करेंगी तो लुक और भी प्यारा आएगा। कमीज को सॉलिड ही रखें, थोड़ी बहुत बूटियों वाला पैटर्न चुन सकती हैं।

9/9शरारा गरारा से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो शॉर्ट कमीज के साथ घेरदार सी स्कर्ट बनवा सकती हैं। बहुत ही प्यारा ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। आप अलग से कपड़ा ले कर मिक्स एंड मैच करा सकती हैं। हेवी लुक के लिए लेस जरूर इस्तेमाल करें।
