Eid 2026: सिंपल सूट को भी 'रॉयल' बना देंगे ये 7 पाकिस्तानी स्लीव्स डिजाइन, देखें लेटेस्ट ट्रेंड

Suit Sleeves 2026 Designs: नॉर्मल की जगह बाजुओं पर ये डिजाइन बनवाएंगी तो यकीनन आपके सूट की कीमत बढ़ जाएगी। हर एक डिजाइन काफी रॉयल और क्लासी लुक देगा। ईद भी आ ही रही है, उसके लिए सूट सिलवाने रही हैं तो एक बार ये डिजाइन जरूर देख लें।

Anmol ChauhanMar 09, 2026 03:05 pm IST
1/8

सूट की नॉर्मल स्लीव्स को दें रॉयल लुक

अगर आप भी सूट का कपड़ा ले कर सिलवाना पसंद करती हैं तो ये बेस्ट चॉइस है। आप अपने मुताबिक सूट की फिटिंग और डिजाइन रखवा सकती हैं और जो ट्रेंड्स चल रहे हैं, सूट में उन्हें मिक्स एंड मैच भी कर सकती हैं। आज हम आपके लिए सूट की स्लीव्स के नए ट्रेंड ले कर आए हैं। नॉर्मल की जगह बाजुओं पर ये डिजाइन बनवाएंगी तो यकीनन आपके सूट की कीमत बढ़ जाएगी। हर एक डिजाइन काफी रॉयल और क्लासी लुक देगा। अब ईद भी आ ही रही है, उसके लिए सूट सिलवाने रही हैं तो एक बार ये डिजाइन जरूर देख लें। (All Images Credit- Pinterest)

2/8

लूप डिजाइन काफी ट्रेंड में है

आजकल स्लीव्स पर लूप वाला डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसमें कई ऑप्शन भी हैं जैसे पर्ल के साथ लूप, टेसल्स लूप या लेस के साथ लूप वाला डिजाइन। सभी काफी ट्रेंडी लगते हैं। ईद पर पाकिस्तानी सूट स्टिच करा रही हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा।

3/8

फैंसी है कट ऑन डिजाइन

स्लीव्स के लिए कट ऑन डिजाइन हमेशा से ही काफी पॉपुलर रहा है। बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहतीं लेकिन लुक एकदम क्लासी चाहिए, तो बेझिझक हो कर ये पैटर्न चुन सकती हैं। इसमें आप सिंपल कट ऑन, कट ऑन विद बटन, पर्ल के साथ कट ऑन डिजाइन या फिर यूं ही सिंपल भी छोड़ सकती हैं।

4/8

स्कैलप डिजाइन लेटेस्ट ट्रेंड है

सूट का चाक हो नेकलाइन हो या फिर स्लीव्स हों, स्कैलप पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। पाकिस्तानी सूटों में खासतौर से ये पैटर्न काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आप भी अपने सूट की स्लीव्स पर स्कैलप डिजाइन करा सकती हैं। हेवी लुक के लिए लेयर्ड स्कैलप, टिशू या ऑर्गेंजा पैच के साथ स्कैलप डिजाइन या फिर लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

5/8

पर्ल के साथ करें एक्सपेरिमेंट

ईद पर अपना लुक खास चाहती हैं तो सूट की स्लीव्स पर पर्ल का काम करा सकती हैं। पर्ल की लेस भी आती हैं, जिन्हें आप स्लीव्स के बॉर्डर पर अटैच करा सकती हैं। चाहें तो छोटे-छोटे पर्ल यूं ही लगवा सकती हैं। पर्ल कैसे भी लगवाएं ये हमेशा ही क्लासी लगेंगे।

6/8

टेसल्स वाली स्लीव्स खूब फैंसी लगेंगी

सोशल मीडिया पर आपने देखा ही होगा कि टेसल्स वाली स्लीव्स आजकल कितनी ज्यादा वायरल हो रही हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक शॉर्ट, लॉन्ग या टू लॉन्ग टेसल्स अटैच करा सकती हैं। ये आपकी स्लीव्स में एक फ्रिल एड करते हैं, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। चाहें तो मैचिंग टेसल्स अपने दुपट्टे में भी एड करा सकती हैं, बहुत ही फैंसी लुक आएगा।

7/8

क्लासी हैं लॉन्ग बटन डिजाइन स्लीव्स

सूट में बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो लॉन्ग बटन डिजाइन स्लीव्स ट्राई करें। ये हर फैब्रिक पर काफी अच्छी लगती हैं और हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। ईद जैसे ओकेजन के लिए इससे परफेक्ट डिजाइन शायद ही कोई होगा।

8/8

स्टेटमेंट लैटिस स्लीव्स

पाकिस्तानी सूट सिलवा रही हैं तो उनकी स्टेटमेंट लैटिस स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। ये डोरीयों से बनती हैं। इसे आप टेसल्स, पर्ल या लेस के साथ स्टिच करा सकती हैं। सिंपल लेस के साथ भी काफी क्लासी सा लुक आता है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलEid 2026: सिंपल सूट को भी 'रॉयल' बना देंगे ये 7 पाकिस्तानी स्लीव्स डिजाइन, देखें लेटेस्ट ट्रेंड