Nail Art Designs: माचिस की तीली से बनाएं ये 7 ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन्स, हर आउटफिट के साथ करेंगे मैच

Nail Art Designs: सैलून में नेल आर्ट डिजाइन बनवाने जाएंगी, तो हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। तो क्यों ना आप घर पर माचिस की तीली की मदद से नेल आर्ट के अट्रैक्टिव पैटर्न बनाएं। यहां कुछ डिजाइन देखिए।

Deepali SrivastavaMay 20, 2026 02:13 pm IST
1/8

माचिस की तीली से बनाएं नेल आर्ट डिजाइन

नेल आर्ट का ट्रेंड इन दिनों खूब चल रहा है। हर कोई नाखूनों पर सुंदर नेल पॉलिश लगाकर उन्हें कलर्स के साथ सजाना पसंद करता हैं। सैलून में नेल आर्ट कराने जाएंगे तो हजारों रुपये खर्च हो जाएंगे, तो क्यों ना आप घर पर ही नाखूनों पर डिजाइन बना लें। हम आपके लिए बिल्कुल आसान और ट्रेंडी नेल आर्ट के पैटर्न लेकर आए हैं, जिन्हें आप माचिस की तीली की मदद से बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में अट्रैक्टिव लगेंगे और सिंपल तरीके से आप बना भी लेंगी। तो चलिए कुछ खूबसूरत डिजाइन्स दिखाते हैं।

2/8

लाइनिंग नेल आर्ट

ब्लैक कलर की नेल पेंट लगाएं और ऊपर से व्हाइट कलर की लाइन माचिस की तीली से बना लें। बस आपकी सिंपल और ट्रेंडी डिजाइन रेडी हो जाएगी।

3/8

ब्लू नेल डिजाइन

हल्के रंग की नेल पॉलिश लगाकर आप ब्लू या किसी और डार्क कलर की नेल पेंट को लगाएं। माचिस की तीली से ये भी आसानी से लग जाएगी।

4/8

डॉटेड डिजाइन

ब्राउन कलर की नेल पॉलिश पर ब्लैक नेल डॉटेड नेल पेंट कूल लुक दे रहा है। इसे लगाना भी काफी सिंपल है। ब्राउन पेंट लगाकर तीली की बिना मसाला वाली साइड से डॉट बनाएं। सूख जाने पर ट्रांसपेरेंट पॉलिश लगाएं।

5/8

नेल टिप डिजाइन

ट्रेंडी लुक के लिए पूरे नाखून में हल्के रंग वाली पॉलिश लगाएं और टिप पर तीली से डॉट बना लें। पूरे में नेल पॉलिश न लगाएं, तब भी ये टिप वाली डॉटेड डिजाइन अच्छी लगेगी।

6/8

डॉट-लाइन नेल आर्ट डिजाइन

डॉट और लाइनिंग वाली नेल आर्ट डिजाइन भी आप माचिस की तीली से बना सकते हैं। इसके लिए आपको कई रंगों की नेल पॉलिश चाहिए होगी। आप ये सेम पैटर्न या फिर अपने हिसाब से कलर से डिजाइन बना सकती हैं।

7/8

लीफ नेल आर्ट डिजाइन

नेल आर्ट में आप लीफ वाली डिजाइन भी बना सकते हैं। छोटे-छोटे डॉट्स के साथ इस पैटर्न को बनाएं और छोटे फूल या पत्तियां बना लें। ये पैटर्न भी ट्रेंडी और खूबसूरत लगेगा।

8/8

कलरफुल नेल आर्ट

सबसे सिंपल और सुंदर नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो ये डॉट वाला पैटर्न बनाएं। पांच रंगों वाली नेल पॉलिश अलग-अलग नाखूनों पर लगाएं और सफेद रंग से डॉट बनाएं। तीली से ये आसानी से हो जाएगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलNail Art Designs: माचिस की तीली से बनाएं ये 7 ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन्स, हर आउटफिट के साथ करेंगे मैच