ईयर पियर्सिंग के बाद जेंट्स पहनें ये 7 डिजाइनर ईयररिंग्स, हर लुक बनेगा स्टाइलिश

आजकल पुरुषों में ईयर पियर्सिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। छोटे स्टड से लेकर गोल्ड हूप्स और डायमंड ईयररिंग्स तक, कई डिजाइन पुरुषों के लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। हम आपके लिए ईयररिंग्स के ट्रेंडी डिजाइंस लेकर आए हैं।

Deepali SrivastavaNov 03, 2026 01:42 pm IST
Follow us on Google News
1/8

जेंट्स के लिए ईयररिंग्स डिजाइंस

आजकल पुरुषों के बीच ईयर पियर्सिंग कराने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स ईयर पियर्सिंग कराने के बाद ईयररिंग्स पहने नजर आते हैं। कई पुरुषों पर कान की बालियां या फिर टॉप्स स्टाइल ईयररिंग्स खूबसूरत भी लगते हैं और इससे आपके स्मार्ट लुक में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप भी ईयर पियर्सिंग कराने वाले हैं, तो आपके लिए हम ईयररिंग्स के कुछ खूबसूरत पैटर्न लेकर आए हैं। इन्हें पहनकर आप हैंडसम दिखेंगे।

2/8

स्टार कट-आउट गोल्ड स्टड

यह गोल आकार का सोने का स्टड है, जिसके बीच में तारे का कट-आउट डिजाइन बना हुआ है। यह मॉडर्न और कैजुअल लुक पसंद करने वाले पुरुषों के लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप ट्रेंडी स्टाइल खोज रहे हैं, तो ये चुनें।

3/8

हाफ मून स्टोन स्टड

इस सर्कल स्टड का आधा हिस्सा गोल्ड से बना होता है, जबकि दूसरे आधे हिस्से में छोटे-छोटे चमकदार हीरे जड़े होते हैं। ट्रेंडी के साथ ये ईयररिंग्स आपके कानों को अट्रैक्टिव लुक देगी।

4/8

मिनिमलिस्ट बेजेल सॉलिटेयर स्टड

इस डिजाइन में एक छोटा और चमकदार हीरा या रंगीन पत्थर सोने के सर्कल फ्रेम में जड़ा होता है। यह बेहद सिंपल और एलिगेंट दिखता है। इसे रोजाना भी पहना जा सकता है। अगर आप डेली वियर के लिए चुन रहे हैं, तो इस तरह का देखें।

5/8

क्लासिक सॉलिटेयर डायमंड स्टड

रणवीर सिंह ने एवरग्रीन ईयररिंग्स डिजाइन पहना हुआ है, जिसमें एक चमकदार हीरा लगा हुआ है। डेली वियर और किसी खास पार्टी लुक के लिए इस तरह का ईयररिंग्स स्टाइल और प्रीमियम लुक देगा।

6/8

एंटीक टेक्सचर्ड गोल्ड बाली

अगर पारंपरिक और एथनिक अंदाज वाली ईयररिंग्स पहनना पसंद है, तो आप इस तरह की मोटी सोने की बाली चुनें। इसमें काले रंग की नक्काशी और खास ज्यामितीय पैटर्न बने होते हैं, जो इसे अलग और आकर्षक लुक देते हैं।

7/8

कर्व्ड बार और मिनी कफ स्टाइल

यह डिजाइन उन पुरुषों के लिए अच्छी रहेगी, जिनके एक ही कान में एक से अधिक छेद हैं। इसमें ऊपर की तरफ घुमावदार डिजाइन वाला स्टड और नीचे दो छोटे गोल्ड कफ या हूप्स पहने जाते हैं। यह कानों को बेहद ट्रेंडी लुक देता है।

8/8

डायमंड स्टडेड गोल्ड हग्गी हूप

यह कान से सटकर रहने वाली छोटी सोने की बाली होती है, जिसके बीच में एक चमकदार हीरा जड़ा होता है। इसका स्टाइलिश और थोड़ा बोल्ड लुक पुरुषों की पर्सनैलिटी को खास बना देगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलईयर पियर्सिंग के बाद जेंट्स पहनें ये 7 डिजाइनर ईयररिंग्स, हर लुक बनेगा स्टाइलिश