नारियल पानी सीधे नारियल से पीना हेल्थ के लिए है हार्मफुल, हो सकता है इंफेक्शन

Coconut water Harm Health: गर्मियों में ताजगी और हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी पीते हैं। लेकिन साथ में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ये साफ-सुथरा और खराब ना हो, नहीं तो संक्रमण का खतरा रहता है। 

AparajitaMar 08, 2026 05:16 pm IST
1/10

नारियल पानी पीते समय सावधानी

नारियल पानी को हाइड्रेटेड, मिनरल से भरपूर और गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने के वाला बेस्ट नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। लेकिन ये नारियल पानी आपकी सेहत को सुधारने की बजाय बिगाड़ भी सकता है। अगर आपने पीते वक्त इस बात का ध्यान ना रखना।

2/10

डायरेक्ट नारियल के खोल में पीना

ज्यादातर लोगों की आदत नारियल पानी को डायरेक्ट उसी खोल में पीने की होती है। नारियल में छेद कर उसमे स्ट्रॉ डालकर पीना बिल्कुल कॉमन है। लेकिन ये आदत सेहत को गंभीर तरीके से नुकसान पहुंचा सकती है।

3/10

स्टडी के मुताबिक पनप जाते हैं बैक्टीरिया

मेडिकल केसेज और स्टडी के मुताबिक नारियल पानी पीने की ये आदत हार्मफुल हो सकती है। क्योंकि नारियल के अंदर गर्म और नमी की वजह से बैक्टीरिया, फंगी पनपने लगते हैं और ऊपर से नारियल के खराब होने का कोई निशान नजर नहीं आता।

4/10

बाहर से नहीं दिखते खराब

अगर नारियल खराब होने लगते हैं तो बाहर से खराब होने के कोई लक्षण नहीं दिखते लेकिन गर्मी और नमी से अंदर ही अंदर बैक्टीरिया, फंगस पनपते हैं। जो पेट में संक्रण का कारण बन जाते हैं।

5/10

संक्रमित नारियल पानी पीने के नुकसान

अगर बासी और संक्रमित नारियल का पानी पी लिया तो इससे शरीर में कई हार्मफुल बैक्टीरिया शरीर में जा सकते हैं। जिससे ये समस्याएं होने लगती हैं।

6/10

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम

संक्रमित नारियल पानी पीने से डायरिया, पेट दर्द,मितली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

7/10

न्यूरोलॉजिकल लक्षण

संक्रमित कोकोनट वाटर में अगर 3-एनपीए नाम का टॉक्सिंस होगा जो फंगी प्रोड्यूस करते हैं तो ये सीधे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करते हैं। जिससे चक्कर, बेहोशी, कंफ्यूजन,मसल्स में दर्द और कई बार दौरे भी पड़ने लगते हैं।

8/10

नारियल पानी पीने का सही तरीका

नारियल पानी को डायरेक्ट नारियल के खोल से पीना अवॉएड करें। कई बार नारियल काटने के दौरान संक्रमित हो जाते है। जिससे बाहरी लेयर का संक्रमण पानी के अंदर चला जाता है।

9/10

नारियल को फ्रिज में स्टोर करें

नारियल पानी को घर ले आएं तो उसे हमेशा फ्रिज में स्टोर करें। जिससे कि इसमे फंगल और बैक्टीरिया ग्रोथ ना क

10/10

नारियल गड़बड़ दिखे तो फौरन फेंक दें

अगर नारियल पानी का टेस्ट सही नहीं लग रहा या दिखने में ये गड़बड़ लग रहा तो फौरन इसे फेंक दें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलनारियल पानी सीधे नारियल से पीना हेल्थ के लिए है हार्मफुल, हो सकता है इंफेक्शन