ईद पर तैयार होने के लिए क्या आपके पास हैं ये 7 ट्रेंडी चीजें?

ईद के त्योहार पर परफेक्ट और पारंपरिक लुक पाने के लिए महिलाएं खूब सजती संवरती हैं। नए कपड़े, एक्सेसरीज, चूड़ी से लेकर मेकअप तक हर एक चीज का चुनाव पहले से ही कर लिया जाता है। यहां हम ईद पर तैयार होने के लिए कुछ ट्रेंडी चीजों के बारे में बता रहे हैं, क्या आपके पास हैं ये ट्रेंडी चीजें?

Avantika JainMay 26, 2026 11:59 pm IST
1/8

ईद के लिए ट्रेंडी चीजें

ईद पर तैयार होने के लिए महिलाएं तरह-तरह की चीजों को खरीदती हैं। अगर आप इस ईद पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो ट्रेंड में चल रही चीजों को लुक में शामिल करें।

2/8

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आपके लुक को इंहेंस करती है। ये इन दिनों ट्रेंड में भी है। प्लेन और हल्के रंग के सूट के साथ आप इस तरह की जूलरी को पहनें।

3/8

फर्शी सलवार

फर्शी सलवार इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसके साथ शॉर्ट कुर्ता काफी अच्छा लगता है। गर्मियों के मौसम के लिए ये बेस्ट है।

4/8

हाथों के लिए ज्वेलरी

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए इस तरह की ज्वेलरी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। सिंपल सूट के साथ लुक को आकर्षक बनाने के लिए इस तरह की जूलरी को पहनें।

5/8

शरारा सूट

ईद के मौके के लिए शरारा सूट सबसे बेस्ट है। इन दिनों शाइनी सिल्क फैब्रिक वाला शरारा ट्रेंज में है। अगर आपने अभी तक आउटफिट फाइनल नहीं किया है तो इसे पहन सकते हैं।

6/8

फूलदार सलवार

प्लेन कुर्ती के साथ फूलदार सलवार काफी अच्छी लगती है। गर्मियों के लिए इस तरह के कपड़े सबसे अच्छे रहते हैं। अपनी कुर्ती के साथ आप इस तरह की सलवार को स्टाइल करें।

7/8

जुत्ती

अलग-अलग फैब्रिक वाली जुत्ती इन दिनों ट्रेंड में है। आप अपनी आउटफिट के रंग से मैच करती जूत्ती को पहनें।

8/8

कश्मीरी चूड़ियां

कश्मीरी चूड़ियां आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। अपनी आउटफिट के साथ इन्हें जरूर पहनें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलईद पर तैयार होने के लिए क्या आपके पास हैं ये 7 ट्रेंडी चीजें?