
नई बोतल, नए जूतों के डिब्बों में छोटी सा पैकेट रखा मिलता है। जिस पर 'डू नॉट ईट' लिखा होता है। इस पैकेट को ज्यादातर लोग जहरीला समझकर फेंक देते हैं। ये पैकेट सिलिका जेल के होते हैं जो बड़े ही काम की चीज होती है और आपके कई सामान को खराब होने से बचा सकती है। तो नेक्स्ट टाइम कभी आपको ये सिलिका जेल के पैकेट मिल जाएं तो इन्हें फेंकने की गलती ना करें बल्कि संभालकर इन जगहों पर रखें। ये पैकेट सामान को नमी से बचाने में मदद करेंगे।

2/8नए जूतों के साथ जो पैकेट रखा हुआ मिलता है। उसे फेंके नहीं रख लें। गर्मी और बारिश के टाइम पसीने की वजह से जब जूतों से बदबू आती है तो इसे पहनने के बाद जूतों में डालकर रख दें। इससे सारा माइश्चर सोख लेगा और बदबू के साथ ही बैक्टीरिया भी दूर होंगे।

3/8सिलिका जेल का पैकेट मॉइश्चर अब्जॉर्ब करने के लिए होता है। अगर किसी का फोन पानी में गिर गया है तो उसे अच्छी तरह से पोंछने और साफ करने के बाद किसी जिपलॉक प्लास्टिक बैग में सिलिका जेल के पैकेट के साथ दो से तीन दिन के लिए रख दें। ये छोटा सा पैकेट मोबाइल के अंदर का मॉइश्चर सोख लेगा।

4/8शीशी में रखी कॉफी हवा और नमी से खराब हो जाती है। इस समस्या को सिलिका जेल के पैकेट से दूर किया जा सकता है। इस पैकेट को कॉफी की शीशी में डाल कर रख दें। कॉफी में कभी भी हवा और नमी से खराब होने की नौबत नहीं आएगी।

5/8आपकी चांदी की पायल, बिछिया, कड़े और बाकी चीजें काली हो जाती है तो ये सिलिका जेल के पैकेट को चांदी के सामान के साथ डालकर रखें। आपकी चांदी कभी काली नहीं पड़ेगी। ये चांदी में जमने वाली नमी को सोखने में मदद करता है।

6/8काफी सारे आइटम जो लोहे से बने होते हैं, जैसे रेजर या फिर कोई टूल, तो इन चीजों के पैकेट में सिलिका जेल के छोटू से एक पैकेट को डाल दें। इससे लोहे के सामान में हवा में मौजूद नमी से लगने वाला जंग नहीं लगेगा।

7/8हैंडबैग्स, जिम बैग्स या ट्रैवल बैग्स के साथ भी आपको ये छोटे सिलिका जेल के पैकेट मिल जाएंगे। इन्हें हमेशा बैग में रखें। इससे आपके बैग में कभी भी नमी और बैक्टीरिया की वजह से बदबू नहीं आएगी।

8/8सिलिका जेल के पैकेट खतरनाक होते हैं लेकिन सावधानी से यूज किया जाए तो बड़े काम के हैं। ड्राई फ्रूट्स, गुड़, दाल जैसी सूखी चीजों में डालकर रख दें। ये नमी को सोखेंगे और इन चीजों को खराब होने से बचाएंगे। लेकिन ध्यान रहे कि पैकेट कहीं से फटे या खुले ना हो। बंद पैकेट खाने-पीने के सामान को सुरक्षित रखेंगे।
