1/7दिवाली 2025 का त्योहार रिश्तों में मिठास घोलने के साथ अपनों को स्पेशल फील करवाने के लिए भी आता है। इस खास मौके पर लोग अपनों के साथ खुशियां बांटने के लिए एक दूसरे को यूनिक दिवाली गिफ्ट्स उपहार में देते हैं। अगर आप भी इस दिवाली किसी अपने लिए कोई बजट फ्रेंडली उपहार पसंद करना चाहते हैं तो इन बजट फ्रेंडली, इको-फ्रेंडली और यूनिक गिफ्ट्स का ट्रेंड इस साल काफी पसंद किया जा रहा है।

पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए, सब्जियों के बीजों से बने दीये और गिफ्ट सेट दें। ये न सिर्फ सुंदर दिखते हैं बल्कि इस्तेमाल के बाद पौधे उगाने में भी मदद करते हैं। खासतौर पर गणेश-लक्ष्मी सेट ट्रेंडिंग है।

मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और छोटे गिफ्ट्स से भरा हैम्पर सबसे पॉपुलर चॉइस है। इसे अपने बजट के हिसाब से चॉकलेट्स या ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स ऐड करके कस्टमाइज करें। इस गिफ्ट से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

बजट में रहते हुए क्रॉकरी लवर्स के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। गोल्डन प्रिंट वाले डिजाइनर सेट चुनें जो रोज इस्तेमाल हो सकें। आजकल इस तरह के सेट 300 रुपये की कीमत से शुरू हो जाते हैं।

इस दिवाली घर सजाने वाले आइटम्स जैसे प्रिंटेड बेडशीट या वार्म कंबल दें। घर में यूज होने वाली ये दोनों ही चीजें उपयोगी हैं और हर बार इस्तेमाल पर आपका ख्याल आएगा। फैमिली मेंबर्स को गिफ्ट देने के लिए बेस्ट उपहार हो सकता है।

ट्रेडिशनल मिठाइयां जैसे काजू कतली, लड्डू या ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट हैम्पर हर किसी को पसंद आते हैं। इन्हें ऑर्गेनिक या शुगर-फ्री ऑप्शन्स के साथ कस्टमाइज करें।

ऑर्गेनिक हैंडमेड साबुन, अरोमाथेरेपी मोमबत्तियां या बाथ गिफ्ट सेट आजकल उपहार देने के लिए काफी ट्रेंड में हैं। ये गिफ्ट्स खासकर महिलाओं के लिए स्टाइलिश और उपयोगी दोनों हैं।
