Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलदिवाली पार्टी को बनाएं जायकेदार, एयर फ्रायर में बनाएं ये 7 टेस्टी स्नैक्स

दिवाली पार्टी को बनाएं जायकेदार, एयर फ्रायर में बनाएं ये 7 टेस्टी स्नैक्स

दिवाली पार्टी के लिए आप अपने एयर फ्रायर में ही कई तरह के टेस्टी स्नैक्स पलक झपकते ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। इतना ही नहीं इन स्नैक्स को एक बार चखने वाला आपसे इनकी रेसिपी जरूर लेकर जाना चाहेगा।

Manju MamgainOct 16, 2025 10:29 pm IST
1/7

दिवाली पार्टी के लिए एयर फ्रायर में बनाएं ये 7 टेस्टी स्नैक्स

अगर इस बार दिवाली पार्टी 2025 आपके घर पर होने वाली है, जिसके फूड मेन्यू के बारे में सोच-सोचकर अभी से आपको टेंशन हो रही है तो तनाव को कीजिए दूर और किचन में रखें अपने एयर फ्रायर से मदद लीजिए। जी हां, दिवाली पार्टी के लिए आप अपने एयर फ्रायर में ही कई तरह के टेस्टी स्नैक्स पलक झपकते ही बनाकर तैयार कर सकती हैं। इतना ही नहीं इन स्नैक्स को एक बार चखने वाला आपसे इनकी रेसिपी जरूर लेकर जाना चाहेगा।

2/7

क्रिस्पी आलू चिप्स

क्रिस्पी आलू चिप्स बनाने के लिए आलू के स्लाइस को पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें ताकि उनका स्टार्च निकाल जाए। इसके बाद आलू के स्लाइस को सुखाकर तेल, नमक और मसाले मिलाएं। एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें और 15-20 मिनट तक चिप्स को क्रिस्पी होने तक बेक करें। ऐसा करते हुए बीच-बीच में हिलाएं।

3/7

पनीर टिक्का

पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, टिक्का मसाला, और नमक के मिश्रण में मैरिनेट करें। 30 मिनट बाद, स्लाइस को स्क्यूअर्स पर लगाएं। एयर फ्रायर में 180°C पर 10-12 मिनट तक बेक करें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

4/7

मसाला मूंगफली

मूंगफली को बेसन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, और तेल में अच्छे से कोट करें। एयर फ्रायर को 160°C पर सेट करें और 8-10 मिनट तक भूनें। बीच में हिलाएं ताकि मूंगफली एकसमान क्रिस्पी हो।

5/7

वेजिटेबल समोसा

आलू, मटर और गाजर को जीरा, गरम मसाला, नमक के साथ मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। आटे से समोसे बनाएं और हल्का तेल ब्रश करें। एयर फ्रायर में 180°C पर 12-15 मिनट तक बेक करें, जब तक गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।

6/7

चकली

1 कप चावल का आटा, 1/4 कप बेसन, 1 चम्मच तिल, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और 1 चम्मच तेल को पानी के साथ मिलाकर नरम आटा गूंथें। चकली मेकर से आकार दें। एयर फ्रायर को 170°C पर प्रीहीट करें और 10-12 मिनट तक बेक करें। क्रिस्पी होने तक पलटें।

7/7

स्टफ्ड मशरूम

मशरूम के अंदर चीज और लहसुन पाउडर, नमक, काली मिर्च भरें। हल्का तेल ब्रश करें। एयर फ्रायर में 180°C पर 8-10 मिनट तक बेक करें। यह मेहमानों के लिए शानदार स्नैक है।