
गर्मियों के मौसम में सलवार सूट महिलाओं के फैशन का अहम हिस्सा बन जाते हैं। देखने में तो ये अच्छे लगते ही हैं, लेकिन इनका आरामदायक होना सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। सलवार तो समर्स के लिए परफेक्ट बॉटम वियर है। इसका ढीला फिट फ्लोई और स्टाइलिश भी लगता है, साथ ही पहनने पर पता भी नहीं चलता कि कुछ वियर भी किया है। अगर आप भी गर्मियों में सलवार स्टिच कराने की सोच रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं। इस बार आप सिंपल सलवार की जगह ये ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9सिंपल सलवार की जगह आप कट वर्क सलवार बनवा सकती हैं। इसमें फैब्रिक पर ही फूल पत्तों वाला सुंदर पैटर्न होता है, जो मोहरी की तरह आता है। ऐसी सलवार में रेडीमेड ऑप्शन भी काफी सारे मिल जाते है, जिन्हें आप समर्स में स्टाइल कर सकती हैं।

3/9एक बेसिक चौड़ी मोहरी वाली सलवार तो आपके पास होनी ही चाहिए। ब्लैक या वाइट रंग में ऐसी सलवार बनवा लेंगी, तो इसे किसी भी कुर्ते के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी ज्यादा ट्रेंडी लुक देती है।

4/9सलवार को सिंपल रखने के बजाए आप कुछ इस तरह से मैचिंग लेस और स्टिचिंग पैटर्न वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा फैंसी लगता है। समर्स में फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता के साथ ये डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगेगा।

5/9कुछ इस तरह से फ्लोरल कट वर्क वाला डिजाइन भी काफी फैंसी लगेगा। सलवार को थोड़ा डिजाइनर लुक देना चाहती हैं तो ये परफेक्ट पैटर्न है। इसे आप किसी छोटे-मोटे फंक्शन या गेट टुगेदर में वियर कर सकती हैं, वरना डेली वियर के लिए भी ये एक परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।

6/9सूट के कपड़े से मैचिंग का पैच वर्क भी आप सलवार पर करा सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश लुक देता है। डेली वियर के सूटों को थोड़ा सा स्टाइलिश और डिजाइनर टच देना चाहती हैं, तो ये पैटर्न आपको ट्राई करना चाहिए।

7/9सलवार की मोहरी को आप इस तरह से डिजाइनर बनवा सकती हैं। चाहें तो लेस अटैच कराएं या एंब्रॉयड्री वर्क को मोहरी पर सेट करा सकती हैं। इसके अलावा नीचे से सिंपल रखने की जगह स्कैलप वर्क करा सकती हैं, बहुत ही सुंदर लुक आएगा।

8/9नॉर्मल सलवार से अलग हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो ये अफगानी सलवार परफेक्ट ऑप्शन है। लेस लगवाकर आप कुछ इस तरह का फैंसी डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। समर्स में स्टाइलिश लुक मिलेगा और काफी कंफर्टेबल भी रहेगा।

9/9घेरदार हेवी सलवार ओवरऑल लुक को स्पेशल बना देती है। सिंपल कुर्ती हो और साथ में हैवी सी सलवार तो बड़ा ही सुंदर लुक आता है। ये बेशक भारी होती है, लेकिन ढीले होने की वजह से कंफर्टेबल पूरी रहती है। अपने स्पेशल सूटों से ले कर डेली वियर सूटों के लिए आप इसे स्टिच करा सकती हैं।
