Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपरहेज के बाद भी शुगर बढ़ी रहती है? डॉक्टर ने बताए 7 तरीके, जो नेचुरली कंट्रोल रखेंगे डायबिटीज!

परहेज के बाद भी शुगर बढ़ी रहती है? डॉक्टर ने बताए 7 तरीके, जो नेचुरली कंट्रोल रखेंगे डायबिटीज!

Diabetes control: डायबेटोलॉजिस्ट डॉ आसिम मालदार बताते हैं कि कुछ नेचुरल तरीकों से भी आप शुगर को मैनेज रख सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि ये शुगर को पूरी तरह ठीक नहीं कर देंगे। लेकिन हां, काफी फायदा जरूर मिलेगा।

Anmol ChauhanNov 24, 2025 03:51 pm IST
1/8

डाइबिटीज के लिए नेचुरल रेमेडीज

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल संबंधी डिजीज है, जो आजकल काफी कॉमन होता जा रहा है। अगर आपको डायबिटीज है, तो खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। जरा सी लापरवाही और शुगर लेवल तुरंत बढ़ जाता है। एचटी लाइफस्टाइल से बातचीत के दौरान डायबेटोलॉजिस्ट डॉ आसिम मालदार बताते हैं कि कुछ नेचुरल तरीकों से भी आप शुगर को मैनेज रख सकते हैं। हालांकि ये समझने वाली बात है कि ये कोई इलाज नहीं है। खासतौर से अगर आपका शुगर बढ़ा रहता है और दवाइयां चल रही हैं, तो अपनी दवाओं में कोई बदलाव ना करें।

2/8

दालचीनी को करें शामिल

दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसमें कई गुण होते हैं, जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं। ये आपके फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे ओटमील और स्मूदीज में शामिल कर सकते हैं।

3/8

खुद को हाइड्रेट रखें

दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीएं। इससे डिहाइड्रेशन की वजह से हुई ग्लूकोज स्पाइक कम हो सकती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में कुछ भी नुकसान ही करता है, खासतौर से अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, इलेक्ट्रोलाइट डिस्टर्बेंस और हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो कम मात्रा पानी पीएं।

4/8

मेथी दाना

मेथी दाने में सॉल्यूबल फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करता है। इससे ब्लड शुगर बेहतर कंट्रोल होती है और फास्टिंग ग्लूकोज लेवल भी कम होता है। इन्हें भिगोकर खाने से इनके फायदे बढ़ जाते हैं और ये पचाने में भी आसान हो जाते हैं।

5/8

योग और डीप ब्रीदिंग

रोजाना योग और डीप ब्रीदिंग कोर्टिसोल लेवल को कम रखते हैं। ये स्ट्रेस हार्मोन होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है। योग और प्राणायाम जैसी डेली हैबिट्स रिलेक्स रखती हैं और ग्लाइसेमिक इंडेक्स को इंप्रूव करती हैं।

6/8

खाने से पहले विनेगर लें

खाने से पहले कुछ मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर लेने से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होती है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। अगर आप इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल करते हैं, तो ये ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है।

7/8

रेजिस्टेंट स्टार्च शामिल करें

रेजिस्टेंट स्टार्च सॉल्यूबल फाइबर की तरह काम करता है, जिसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। ये कच्चे केले, दाल, और पकने के बाद ठंडे किए चावलों में मौजूद होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।

8/8

मैग्नीशियम रिच फूड्स खाएं

मैग्नीशियम ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन एक्शन में गहरा रोल प्ले करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों और नट्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम करता है।