चांदी की चेन में बनवाएं डेली पहनने वाले मंगलसूत्र, 7 डिजाइन हैं बेस्ट

Silver Chain Mangalsutra Design: डेली पहनने के लिए गोल्ड के मंगलसूत्र काफी महंगे पड़ते हैं और इनके स्नैचिंग का भी डर होता है। ऐसे में लेडीज इन सिल्वर चेन और काली मोतियों में पिरोएं ब्यूटीफुल मंगलसूत्र बनवा लें। जो आपको ट्रेंडी लुक भी देंगे।

AparajitaJun 01, 2026 08:23 pm IST
1/8

सिल्वर मंगलसूत्र डिजाइन

सोने के मंंगलसूत्र डेली पहनना महंगा पड़ सकता है। ऊपर से इनके चोरी होने और छिनैती का भी डर रहता है। ऐसे में ये सिल्वर मंगलसूत्र ना केवल आपके ट्रेडिशन को बनाकर रखेंगे बल्कि यूनिक और ट्रेंडी लुक भी देंगे। बजट कम है या फिर शहर में स्नेचिंग बहुत होती है तो इन सिल्वर के बने मंगलसूत्र बनवाकर पहनें। यहां देख लें ट्रेंडी डिजाइंस। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/8

न्यू डिजाइन सिल्वर मंगलसूत्र

मार्केट में आजकल चांदी के काफी ज्यादा ज्वैलरी और डिजाइन मिलने लगे हैं। आप इन्हें दिखाकर अपने बजट के मुताबिक इसे बनवा सकती हैं। ये काली मोतियों के साथ पिरोकर बना मंगलसूत्र काफी अट्रैक्टिव है।

3/8

नजर वाले ट्रेंडी मंगलसूत्र

ट्रेंडी लुक में डेली वियर मंगलसूत्र चाहती हैं क्योंकि आप वर्किंग लेडी हैं तो ये काली मोतियों के साथ सिल्वर चेन में बना मंगलसूत्र ब्यूटीफुल दिखेगा। आप चाहें तो नजर वाले लॉकेट को चेंज कर सकती हैं।

4/8

सिल्वर चेन मंगलसूत्र

गले में पड़ा ये छोटा सा डिजाइन वाला मंगलसूत्र हर किसी का ध्यान खींच लेगा। स्लीक और चमकते चांदी से तैयार इस तरह की डिजाइन आपके गले की खूबसूरती को बढ़ा देगा। अपने पति से सस्ता और टिकाऊ ये डिजाइन बनवाकर जरूर पहनें, सारी लेडीज इसे देखती ही रह जाएंगी।

5/8

सिंपल मंगलसूत्र

चांदी के दो छोटे लॉकेट बनवाकर उसे काली मोतियों में पिरो लें। कम बजट है फिर ये डिजाइन आपको ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक ही देगा।

6/8

सिल्वर लॉकेट

सिंपल काली-पीली मोतियों की लड़ी में ऐसा सिल्वर लॉकेट बनवाकर डालें और पहनें। किसी भी एज ग्रुप की महिला इसे पहनकर स्टनिंग लुक पा जाएगी।

7/8

सिल्वर चेन मंगलसूत्र

चांदी की चेन में काली मोतियों को पिरोकर ये मंगलसूत्र बनाया गया है। जिसकी रेंज काफी कम होगी और आपके बजट में भी फिट बैठेगी। डेली वियर के लिए ये मंगलसूत्र परफेक्ट दिखेगा।

8/8

सिल्वर बॉल चेन मंगलसूत्र

सिल्वर बॉल चेन मंगलसूत्र काफी खूबसूरत है और महाराष्ट्रियन डिजाइन दिख रहा। इस तरह के मंगलसूत्र को भी आप बनवाकर पहन सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलचांदी की चेन में बनवाएं डेली पहनने वाले मंगलसूत्र, 7 डिजाइन हैं बेस्ट