
गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में आते ही शरीर का तापमान नियंत्रित रखने वाला सिस्टम बिगड़ जाता है और फिर समस्या होने लगती है। लू लगने पर बुखार, सिरदर्द, थकान, उल्टी, स्किन में बदलाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप लू की चपेट में आ जाते हैं तो इससे निपटने के लिए यहां बताए दादी के नुस्खों कोअपनाएं।

2/7लू से निपटने के लिए एक कच्चा प्याज लें और इसको कद्दूकस करके रस निचोड़ लें। फिर इस रस को कान के पीछे, तलवों और हथेली पर मलें।

3/7इमली, गुड़ और सेंधा नमक मिलाकर पना तैयार करें और फिर घूंट-घूंट करके पिएं।

4/7रात भर धनिया और सौंफ को पानी में भिगोकर रख दें। अब सुबह इसे छानकर पीएं।

5/7लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस लौकी को पैर, हाथ और माथे पर अच्छे से लगा लें।

6/7तुलसी के पत्तों का रस शहद के साथ खाएं या फिर गुलकंद खाएं। इससे पेट और शरीर को जबरदस्त ठंडक मिलती है।

7/7सत्तू व पिसे हुए प्याज को एक साथ मिलाकर लेप बना लें और उसे लू ग्रस्त व्यक्ति के शरीर पर लगाएं।
