1/8सर्दियों का मौसम हो और गरमा-गरम आलू की कचौड़ी ना बने, ऐसा भला कैसे हो सकता है। हम यहां बाजार वाली खस्ता कचौड़ी की बात नहीं कर रहे, बल्कि घर में बनने वाली कचौड़ी की बात कर रहे हैं। इसमें आलू की चटपटी फिलिंग भरी जाती है और पूड़ी की तला जाता है। ठंड के मौसम में चाय के साथ इन्हें खाने का अलग ही मजा होता है। हालांकि कई बार ये बनाते हुए फट जाती हैं या इनकी फिलिंग उतनी टेस्टी नहीं बनती। आज हम इसी से जुड़ी कुछ टिप्स आपको बता रहे हैं, जिनसे आपकी कचौड़ियां इतनी परफेक्ट बनेंगी कि हर कोई दीवाना बन जाएगा। (Image Credit: @ritirasoi)

कचौड़ियां खस्ता बनें इसके लिए आटे में दो चम्मच घी या तेल जरूर मिलाएं। इसके अलावा चुटकी भर नमक भी एड करें। अब आटे को मसलते हुए अच्छी तरह गूंथे। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एकदम सॉफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लें।

आटा गूंथने के तुरंत बाद या बहुत देर बाद कचौड़ियां ना बनाएं। इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, फिर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कचौड़ियां एकदम फूली-फूली और स्वादिष्ट बनेंगी।

अक्सर उबले हुए आलू अच्छी तरह मैश नहीं हो पाते, उनके मोटे-मोटे टुकड़े रह जाते हैं, जिससे कचौड़ियां फटने का डर रहता है। इसलिए आलू उबल जाएं, तो उसके बाद उन्हें कद्दूकस कर लें, एकदम परफेक्ट फिलिंग बनकर तैयार होगी।

चटपटी फिलिंग बनाने के लिए सबसे पहले तेल में जीरा और हींग चटका लें। इसमें हल्दी पाउडर डालें और फिर कद्दूकस किए हुए आलू मिलाएं। मसालों के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, थोड़ा सा काला नमक और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसे चलाते हुए लगभग 10 मिनट के लिए भून लें।

आलू की फिलिंग में आप कसूरी मेथी या धनिया पत्ता एड कर सकती हैं, इससे बहुत ही अच्छी खुशबू आती है। साथ ही कचौड़ी का स्वाद भी बढ़ जाता है। कुछ लोग फिलिंग में प्याज भी डालते हैं, जिसका क्रंची स्वाद काफी टेस्टी लगता है।

अगर आपकी आलू की फिलिंग ज्यादा पतली हो गई है, तो आप थोड़ा सा बेसन भूनकर इसमें मिला सकती है। थोड़ी देर पका लेंगी तो फिलिंग ठीक हो जाएगी।

कचौड़ियों में ज्यादा आलू की फिलिंग भरें, इससे स्वाद काफी अच्छा आता है। इसके अलावा ज्यादा सुखा आटा ना लगाएं, इससे तेल खराब हो जाता है। मीडियम आंच में कचौड़ियों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें, आपकी स्वादिष्ट चटपटी कचौड़ी तैयार है। (Image Credit: Pinterest)
