1/7सर्दियों में गर्मागर्म तंदूरी चाप, रोल्स, टिक्का और कबाब में स्मोकी फ्लेवर का मजा होता है। लेकिन घर में तंदूर बनाना या स्मोकी फ्लेवर लाना मुश्किल होता है। ऐसे में इन डिशेज का स्वाद लेने के लिए ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट की तरफ भागते हैं। लेकिन घर में अगर आप टिक्का जैसी टेस्टी डिशेज को बना रहीं और उसमे रेस्टोरेंट वाला स्मोकी फ्लेवर चाहती हैं तो इन ट्रिक्स को ट्राई कर सकती हैं।

वैसे तो मार्केट में स्मोक्ड पैपेरिका पाउडर मिल जाता है। लेकिन अगर आप इसे घर में बनाना चाहती हैं तो सूखी साबुत कश्मीरी लाल मिर्च को थोड़ा सा डायरेक्ट गैस पर भून लीजिए। ध्यान रहे कि ये इतना ना जले कि आंखों में जलन होने लगे। बस इन गैस पर भूनें साबुत कश्मीरी लाल मिर्च को पीसकर पाउडर बना लें और स्मोकी फ्लेवर के साथ कलर के लिए भी इस्तेमाल में लाएं।

स्मोकी फ्लेवर के लिए मार्केट में स्मोक्ड ऑलिव ऑयल की वैराइटी मिलती है। जिसे आप खरीदकर सलाद, सूप या किसी भी डिश में डालकर स्मोकी फ्लेवर वाला स्वाद तैयार कर सकते हैं।

अगर आप मीट में स्मोकी फ्लेवर देना चाहते हैं तो बस काली बड़ी इलायची को गैस पर डायरेक्ट भूनकर जला लें। फिर पीसकर पाउडर बना लें और स्मोकी फ्लेवर के लिए यूज करें।

चारकोल का इस्तेमाल स्मोकी फ्लेवर के लिए करना काफी कॉमन है। इसे स्मोकी फ्लेवर देने के लिए कोयले के छोटे टुकड़े को जलाकर आग तैयार कर लें। अब इस कोयले के जल रहे टुकड़े को कटोरी में रखें और अपनी डिश के सेंटर में रखकर ऊपर से घी डालें और ढक्कन लगाकर डिश को ढंक दें। जिससे निकलने वाले धुएं की महक पूरी डिश में फैल जाए। बस 5-8 मिनट बाद कोयला निकाल लें और स्मोकी फ्लेवर के फैलते ही गर्मागर्म सर्व करें।

किसी लोहे की कड़ाही में नमक को तेज गैस की फ्लेम पर भूनकर गहरा सुनहरे रंग का बना लें। बस इसे किसी भी टिक्का या तंदूर कबाब बनाने में यूज करें। जिससे स्मोकी फ्लेवर आसानी से मिल जाएगा। वैसे इस तरह का स्मोकी फ्लेवर वाला नमक मार्केट में भी मिल जाता है।

खाने में स्मोकी फ्लेवर लाने के लिए मिट्टी के दीये का भी काफी सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। बस किसी भी मिट्टी के दीये को गैस पर जलाकर काला कर लें। जिससे ये खूब गर्म हो जाए। अब जिस भी डिश में स्मोकी फ्लेवर चाहिए उसके सेंटर में कटोरी रखें और इस गर्म मिट्टी के दीये पर घी डालें। जिससे निकलने वाले धुएं को ढक्कन से ढंककर अंदर की स्मोकी फ्लेवर क्रिएट कर लें। ये तरीका पुराना और कारगर है।
