
कुकिंग के लिए कई सारे मसालों और इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होती है। अगर एक भी कम पड़ गया तो स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाता है। ऐसे में इंग्रीडिएंट्स के बेस्ट रिप्लेसमेंट के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जिससे आपके खाने का स्वाद ना बिगड़े। जैसे कई मौके आते हैं जब रसोई में नींबू की जरूरत होती है लेकिन वो खत्म होता या फिर किसी कटलेट को बनाते वक्त ब्रेड क्रम्ब्स खत्म हो जाते हैं तो फिर क्रंच कैसे लाएं। इस तरह की इंस्टेंट समस्या के लिए इंस्टेंट समाधान जरूर पता होना चाहिए। जानें कौन से फूड बेस्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर काम करेंगे।

2/7अगर नींबू खत्म हो गया है तो आप विनेगर का इस्तेमाल करें। ये नींबू के जैसा ही टेक्सचर और स्वाद देगा।

3/7स्नैक्स या फिर कटलेट बनाने वाली हैं और बीच में ही ब्रेड क्रम्ब्स खत्म हो जाएं तो टेंशन ना लें। अपने बचे हुए कटलेट्स को ओट्स के साथ क्रैकर को फटाफट ग्राइंड कर पाउडर बनाकर यूज करें। ये ब्रेडक्रम्ब्स जैसा ही टेक्सचर और क्रंच देंगे।

4/7स्नैक्स के साथ डिप बनाने के लिए सॉर क्रीम की जरूरत है और वो खत्म हो गई तो फौरन फ्रिज में रखी प्लेन ग्रीक योगर्ट का यूज करें। ये वहीं टेक्सचर और टेस्ट देगी।

5/7अगर किसी ग्रेवी या किसी स्वीट डिश में दूध का इस्तेमाल करना है और दूध खत्म हो जाए तो फटाफट काजू को पानी में पीसकर कैश्यू मिल्क तैयार करें। ये टेस्ट को बढ़ाएगा।

6/7अगर कभी ग्रेवी या चटनी के लिए टमाटर यूज करना है और घर में ना हो तो फटाफट आप इमली के पल्प का इस्तेमाल कर लें। बहुत थोड़ी सी मात्रा यूज करेंगी को सेम टेस्ट मिलेगा।

7/7बटर डालकर किसी डिश का टेस्ट बढ़ाने वाली हैं लेकिन वो खत्म हो गया तो फौरन घी डालें। घी भी टेस्ट को इनहैंस करेगा और टेस्ट बरकरार रहेगा।
