Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसूजी हो या बेसन, हलवा बनाते वक्त ये 6 टिप्स फॉलो करेंगी तो हमेशा बनेगा परफेक्ट

सूजी हो या बेसन, हलवा बनाते वक्त ये 6 टिप्स फॉलो करेंगी तो हमेशा बनेगा परफेक्ट

Halwa making tips: सूजी का हलवा भी परफेक्ट तरीके से नहीं बन पाता है तो इन 6 टिप्स को फॉलो करें। इसकी मदद से बेसन से लेकर सूजी तक किसी भी आटे का हलवा बनाना आसान हो जाएगा और हलवा बिल्कुल टेस्टी बनकर तैयार होगा।

AparajitaNov 30, 2025 10:54 am IST
1/7

हलवा बनाने की आसान टिप्स

हलवा बनाने चलती हैं तो कभी बिल्कुल सूखा बन जाता है तो कभी उसमे मिठास का बैलेंस नहीं होता। वहीं कई बार तो हलवे में केवल घी ही घी दिखता है। अगर आपके साथ भी हमेशा हलवा बनाने में गड़बड़ होती है। तो ये सिंपल टिप्स को फॉलो करें। जिसकी मदद से सूजी, बेसन, सिंघाड़े का हलवा बनाना आसान हो जाएगा।

2/7

घी, चीनी का रेशियो हो सही

जब भी सूजी, बेसन या सिंघाड़े का हलवा बनाना हो तो तीनी चीजों की मात्रा बिल्कुल एक बराबर होनी चाहिए। अगर एक कप बेसन लिया है तो एक कप घी और एक कप चीनी की मदद से हलवा तैयार करें। इससे परफेक्ट टेस्ट मिलेगा।

3/7

चीनी मिलाने का सही तरीका

हलवे में चीनी मिलाने का सही तरीका बेहद जरूरी है। जिससे हलवे में गांठ नहीं पड़ती और ना ही चीनी कैरेमेलाइज होती है। सबसे पहले गैस पर दूसरे पतीले में चीनी की मात्रा का तीन गुना पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी को धीरे-धीरे हलवे में डालें।

4/7

लोग करते हैं ये गलती

ज्यादातर लोग हलवा बनाते वक्त गर्म पानी मिलाते और उसके बाद चीनी डालते हैं। लेकिन चाशनी बनाकर डालना ज्यादा आसान और बेहतर तरीका है।

5/7

कलर के लिए केसर डालें

बेसन या सूजी के हलवे का कलर गोल्डन चाहती हैं तो चाशनी बनाते वक्त उसमे कुछ रेशे केसर के डाल दें। जिससे नेचुरली गोल्डन कलर दिखे और हलवा दिखने में अच्छा लगे।

6/7

घी डालने का मेथड

हलवा में घी डालने का तरीका हलवे को सॉफ्ट और ग्लॉसी बना देता है। जैसे भूनने के लिए आधा घी का इस्तेमाल करें और आधा चाशनी डालकर चलाने के बाद डालें। जिससे अच्छी तरह से हलवे में मिक्स हो जाए। इससे कलर भी ग्लॉसी नजर आता है।

7/7

हलवा बन जाने की निशानी

हलवा बिल्कुल परफेक्ट कंसिस्टेंसी में बनेगा जब उसको सही टाइम पर गैस बंद करके आंच से उतार लेंगी। जब घी डालकर कुछ देर चलाने के बाद हलवा किनारे छोड़ दें तो समझ जाएं कि हलवा रेडी है। अब इसे और ज्यादा भूनने की गलती ना करें नहीं तो हलवा सूखने लगेगा। इन स्टेप को फॉलो करके परफेक्ट और ग्लॉसी हलवा बना सकते हैं। जिसका टेस्ट भी लाजवाब होगा।