1/7सर्दियों में पहने हुए स्लिपर्स सिर्फ पैरों को ठंड से ही नहीं बचाते बल्कि आपके विंटर लुक को भी स्टाइल देते हैं। इस सर्दी अगर आप भी लेटेस्ट फैशनेबल विंटर स्लिपर्स खरीदने का मूड बना रही हैं लेकिन स्टाइल को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हैं तो ये विंटर स्लिपर्स फैशन टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। सर्दियों के ये फर, मफिन और वेलवेट स्लिप डिजाइन्स स्लिपर्स डिजाइन आपको ट्रेंडी लुक देने के साथ आपके कंफर्ट का भी खास ख्याल रखेंगे।

घर में पजामा और ओवरसाइज़्ड स्वेटर के साथ पहने हुए फर स्लिपर्स बेहद लग्जरी लुक देते हैं।

लेगिंग्स और ट्यूनिक के साथ पहने हुए मफिन स्लिपर्स बेहद ग्लैमरस लगते हैं। बता दें, ब्राउन और टैन कलर हर ड्रेस के साथ जाता है।

इंडो-वेस्टर्न कुर्ती और पलाजो के साथ वेलवेट स्लिपर्स पहने हुए बेहद स्टाइलिश लगते हैं। आप इनमें एमराल्ड ग्रीन, मारून, नेवी ब्लू जैसे कलर ऑप्शन पसंद कर सकते हैं।

ट्रैक पैंट और हूडी के साथ कैरी किए गए शियरलिंग स्लिपर्स ट्रैवल करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

वूलन कलरफुल सॉक्स के साथ इस तरह के ओपन-टो स्लिपर्स वियर किए जा सकते हैं।

पोम-पोम स्लिपर्स को आप बोहो मैक्सी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकते हैं। जबकि अनारकली जैसे एथनिक वियर के साथ एम्ब्रॉयडरी स्लिपर्स खूब फबते हैं।
