कॉलर ब्लाउज का बढ़ा क्रेज! टेलर से सिलवाएं ये 8 स्टाइलिश पैटर्न, सिंपल साड़ी को भी बना देंगे ग्लैमरस

ब्लाउज डिजाइन्स में हर दिन नए पैटर्न आते रहते हैं और इन दिनों कॉलर ब्लाउज का ट्रेंड जोरों पर चल रहा है। हम आपको कुछ ऐसे पैटर्न दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप साड़ी पर बनवा सकती हैं। ये आपकी सिंपल साड़ी को भी क्लासी लुक देंगे।

Deepali SrivastavaApr 12, 2026 09:07 am IST
1/9

कॉलर ब्लाउज का चला ट्रेंड

साड़ी के साथ ब्लाउज के डिजाइन हर सीजन में नया रूप लेते हैं, लेकिन कुछ स्टाइल ऐसे होते हैं जो समय-समय पर फिर से ट्रेंड में आ जाते हैं। इन दिनों कॉलर ब्लाउज का फैशन भी एक बार फिर से महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। पहले जहां कॉलर ब्लाउज में सिर्फ सिंपल गोल कॉलर देखने को मिलती थी, वहीं अब इसमें कई मॉडर्न और स्टाइलिश पैटर्न शामिल हो गए हैं, जो आपके पूरे लुक को एलिगेंट और क्लासी बना देते हैं। अगर आप अपनी सिंपल साड़ी को थोड़ा स्टाइलिश ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो ये कॉलर ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चलिए आपको लेटेस्ट कॉलर ब्लाउज के लुक्स दिखाते हैं।

2/9

क्लासिक शर्ट कॉलर

कॉलर डिजाइन में ये पैटर्न बिल्कुल शर्ट की तरह कॉलर और बटन वाली होती है। फॉर्मल या ऑफिस वियर के लिए इस तरह के ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ एलिगेंट लुक देंगे।

3/9

हॉल्टर नेक कॉलर ब्लाउज

आप ब्लाउज लुक में थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न स्टाइल चाहती हैं, तो साड़ी पर इस तरह का ब्लाउज सिलवाएं। इसमें आपको क्लासी और एलिगेंट लुक मिलेगा। ये पार्टी परफेक्ट साड़ी लुक रहेगा।

4/9

पीटर पैन कॉलर ब्लाउज

गोल और सॉफ्ट कॉलर वाला ये पैटर्न आपके हर सिंपल साड़ी को सुंदर लुक देगा। लाइट वेट साड़ियों के साथ ये क्यूट और रेट्रो वाइब देगा।

5/9

हाई नेक कॉलर ब्लाउज

साड़ी में रॉयल और क्लासी लुक चाहिए, तो ये ब्लाउज पैटर्न सिलवाएं। इस तरह के ब्लाउज में हाई नेक स्टाइल में कॉलर बनी होती है, जो फुल कवरेज के साथ सुंदर लुक देती है।

6/9

कॉलर विद डीप बैक ब्लाउज

बटन+कॉलर स्टाइल वाला ये ब्लाउज डिजाइन डीप बैक के साथ आता है। किसी भी शिमरी या पार्टी परफेक्ट साड़ी के साथ इसे आप सिलवा सकती हैं। ये आपको क्लासी-मॉडर्न लुक देगा।

7/9

रफल हॉल्टर नेक कॉलर ब्लाउज

जेनेलिया के रफल हॉल्टर नेक कॉलर ब्लाउज में नेकलाइन पर फ्रिल/रफल डिटेलिंग दी गई है। इस तरह का ब्लाउज किसी हैवी स्टाइल साड़ी पर खूब जचेगा।

8/9

फ्रंट जिप कॉलर क्रॉप ब्लाउज

सोनम कपूर ने फ्रंट जिप वाला कॉलर ब्लाउज कैरी किया है, जो साड़ी लुक को अट्रैक्टिव दिखा रहा है। इस ब्लाउज के साथ सोनम ने साइड से पल्लू को स्टाइल किया है और फ्रंट में जिप लुक को फ्लॉन्ट किया है। ये पैटर्न भी सुंदर लगेगा।

9/9

नेट कॉलर डिजाइन

फुल नेक पैटर्न वाला ये ब्लाउज नेट स्टाइल में है। अगर आपको क्लासी के साथ मॉडर्न ब्लाउज लुक पसंद है, तो इस तरह से सिलवाएं। इस तरह के ब्लाउज हैवी या नेट साड़ी पर सुंदर लगेंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकॉलर ब्लाउज का बढ़ा क्रेज! टेलर से सिलवाएं ये 8 स्टाइलिश पैटर्न, सिंपल साड़ी को भी बना देंगे ग्लैमरस