
त्योहारों पर हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजाना पसंद करता है। ज्यादातर लोग फूलों और लाइटों से घर सजाने के अलावा तीज त्योहारों पर आंगन को सजाने के लिए रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी घर के द्वार पर सुंदर रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन डिजाइन। ये रंगोली डिजाइन फूलों और रंगों से बनाए जा सकते हैं।

2/8कम जगह में बनाने के लिए ये एक बहुत सुंदर रंगोली डिजाइन है। इसे घर के कोने में कहीं पर भी बना सकते हैं। फोटो क्रेडिट- street__wala

3/8इस तरह का रंगोली डिजाइन घर की एंट्री पर बनाया जा सकता है। इसे आसानी से बनाने के लिए रंगों को किसी पतली नोक वाली बोतल में भरें। फोटो क्रेडिट- street__wala

4/8उन लोगों के लिए ये रंगोली डिजाइन बहुत आसान है जो पहले से रंगोली बनाना जानते हैं। खूब सारे रंगों से बनी ये रंगोली बनने के बाद काफी अच्छी दिखती है। फोटो क्रेडिट- street__wala

5/8घर के मुख्य द्वार पर इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। कलरफुल होने की वजह से बनने के बाद काफी अच्छी लगती है। फोटो क्रेडिट- street__wala

6/8फूलों और पत्तियों के साथ रंगोली में इस तरह से मोर बनाएं। इसे बनाने से पहले जमीन पर पहले इसे ड्रॉ कर लें। फोटो क्रेडिट- tushar.428

7/8तीन रंग के फूलों का इस्तेमाल करते आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। अगप पहली बार बनाने वाले हैं तो ये डिजाइन काफी आसान है। फोटो क्रेडिट-onam_pookalam

8/8घर की एंट्री पर अगर स्पेस बड़ा है तो इस तरह की रंगोली को बनाएं। इसे बनाने के लिए चार रंग के फूल और हरी पत्तियों का इस्तेमाल किया गया है। फोटो क्रेडिट- floral._.flowers
